खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई )

विधानसभा निर्वाचन 2013 की बैठक 8 जुलाई को

खंडवा (06 जुलाई) -  विधानसभा निर्वाचन 2013 के नोडल अध्िाकारियों की बैठक 8 जुलाई को दोपहर 12ः30 कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। 

ग्राम प्रस्फुटन समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

खंडवा (06 जुलाई) - म.प्र जन अभियान परिषद्, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग, विकासखण्ड हरसूद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की मासिक समीक्षा बैठक गत् दिवस आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक सचिन षिम्पी के द्वारा की गई। जिला समन्वयक द्वारा वर्ष हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में विकास खण्ड हरसूद में 5 से 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बताया गया। जिसे पूर्ण करने का प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने विष्वास दिलाया। साथ ही इस माह सबके लिये षिक्षा अभियान के अंतर्गत इस वर्ष सभी का प्रयास रहे की कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेष से वंचित न रह जाये, यह कोषिष की जाये। जिला समन्वयक द्वारा नवांकुर संस्था की समीक्षा की गई तथा प्रस्फुटन के कार्यो में प्रस्फुटन को प्रेरित करने को कहा गया।  नगर समिति की भी समीक्षा बैठक की गई व समिति द्वारा अगरबत्ती बनाने का प्रषिक्षण एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के कार्यो की प्रंषसा की। बैठक में सुबोध ग्राम विकास समिति देवल्दी के गणेष चैहान ने संचालन किया। नंवाकुर संस्था संत बुखार दास के अविनाष यादव, सुबोध फाउंडेषन के राम पंवार, आदर्ष ग्राम विकास सुधार के अनिल बरोले उपस्थित थे। उण्डेल, सिंगाजी तथा छाल्पी के अषोक पटेल, नवल कुमार, योगेष शर्मा, ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। बैठक का स्थान देवल्दी पंचायत भवन था एवं ग्राम सरपंच द्वारा समिति के कार्यो की प्रषंसा की गई। अंत मंे विकासखण्ड समन्वयक किषौर कड़ोले द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

अमानक स्तर का पाया उर्वरक

खंडवा (06 जुलाई) - उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ओ.पी.चैरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सुनील मिश्रा एग्रानामीस्ट आई.पी.एल. खंडवा कंपनी प्रतिनिधि से आई.पी.एल. सिंगल सुपर फाॅस्फेट उर्वरक के नमूने को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया था। विश्लेषण उपरांत उर्वरक नमूना अमानक स्तर का पाया गया। श्री चैरे द्वारा अमानक घोषित उर्वरक के क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर संपूर्ण जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

खंडवा जिले के मतदान केन्द्रों की सूची अनुमोदित

खंडवा (06 जुलाई) -  खंडवा जिले की चारो विधानसभा में मतदान केन्द्रों की युक्तियुक्तकरण पश्चात् वर्ममान में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 949 निर्धारित की गई हैं। मांधाता में 222, हरसूद में 234, खंडवा में 244 तथा पंधाना में 249 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे ने बताया है कि विधानसभा चुनाव 2013 के लिये भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नये मतदान केन्द्रों की यह सूची अनुमोदित की गई है। नये अनुमोदित मतदान केन्द्रों के मान से रूटचार्ट, झोन एवं सेक्टर कम्प्यूनिकेशन प्लान की जानकारी सभी तहसीलदारों से मंगाई गई है।

मतदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु स्वीप कमेटी गठित

खंडवा (06 जुलाई) -  उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में में शत्-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को पंजीबद्ध करने एवं पंजीबद्ध मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु जिले में स्वीप कमेटी का गठन किया गया है। सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश गुप्ता तथा समस्त जनपद पंचायत सी.ईओ. को गठित कमेटी में शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: