स्कूल भवन का किया लोकपर्ण
टीकमगढ़- मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ग्राम मलगुवा मे शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल भवन लोक निर्माण किया गया। जानकरी के अनुसार पता पड़ा हे कि मलगुवा मे नवीन स्कूल भवन का लोकनिर्माण के पहले स्कूल समिति द्वारा वहा पर सुन्दर कान्ड का पाठ किया गया। और शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.30 के लगभग कार्यक्रम के अध्यक्ष खरगापुर विधायक अजय यादव मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रताप सिह बेबीराजा (पूर्व प्रधिकरण अध्यक्ष)द्वारा नवीन हाई स्कूल का फीता काटा गया और इसे हायर सैकेण्डरी बनाने का आश्वासन दिया और कहा कि मैं हमेशा बच्चों के साथ हूं।विधायक यादव ने बाउन्ड्री वाल वषोचालय बनाने का आश्वासन दिया। उसी दौरान छोटी छोटी बच्चियो द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया इस के वाद अतिथि द्वारा शिक्षा के लिये उदवोदन किया गया। है।अगर मानव मे शिक्षा नही है। तो वह मानव के सामान नही । हम सवको 5वर्ष के बच्चो को स्कूल मे प्रवेश दिलावाना चाहिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला शिक्षा केन्द्र के ए.पी.सी अकादमिक शैलेष श्रीवास्तव.,ए.पी.सी. सुभाष मिश्रा, बी.ई.ओ सुरेश खरे,बी.आर.सी. पाराशर, स्कूल प्राचार्य एम.पी.खरे, आर.के.तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रत्येक निःशक्त को लाभ दिलायें: कलेक्टर
- नैनवारी में लोक कल्याण शिविर संपन्न, 79 आवेदन प्राप्त हुए
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे ने निर्देशित किया कि प्रत्येक निःशक्तजन को पात्रतानुसार लाभ दिलायें । उन्होंने कहा ऐसे जो बच्चे स्कूलों में दर्ज होने से वंचित रह गये हैं उनका नाम आवश्यक रूप से दर्ज करायें तथा उनको पात्रतानुसार छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभ भी दिलायें । आपने कहा इसी प्रकार प्रत्येक हितग्राही को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होंने कहा पात्रतानुसार हितग्राहियों से आवेदन स्वयं भरवायें । डाॅ. खाडे ने टीकमगढ़ विकासखंड के ग्राम नैनवारी में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में ये निर्देश दिये । इस अवसर पर विधायक टीकमगढ़ श्री यादवेन्द्र सिंह बंुदेला, जनपद पंचायत टीकमगढ़ के उपाध्यक्ष श्री छिददू खाँ, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे । डाॅ. खाडे ने ग्रामीणों को समझाईश दी कि वे कुपोषित बच्चों को अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करायें जिससे वे बच्चे स्वस्थ हो सकें । शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 79 आवेदन प्राप्त हुए । इनमें से 44 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित, 31 ग्रामीण विकास विभाग, 2 स्वास्थ्य तथा एक-एक आवेदन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विद्युत विभाग से संबंधित था । इनमें से अधिकांश का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष का निराकरण समय-सीमा में करके आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिये गये ।
कलेक्टर ने किया बगाज माता बांध का निरीक्षण
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के ई.ई. श्री पी.के. त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बगाज माता बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के बांधों में जल भराव की स्थिति की नियमित समीक्षा करें । आपने कहा बांधों के वेस्ट-वियर साफ हों जिससे अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सके। उन्होंने कहा इसके साथ ही बांधों में यदि कहीं रिसाव है तो इसकी तुरंत मरम्मत करायें। डाॅ. खाडे ने इसी क्रम में बड़ागांव में धसान नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया तथा पुल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश भी दिये । उन्होंने निर्देशित किया कि पुल पर पानी होने पर तुरंत बेरिकेटिंग लगायें जिससे लोग पुल पार करने का जोखिम न उठायें । डाॅ. खाडे ने कहा किसी भी स्थिति में जन और धन की हानि न हो यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होंने कहा इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । इस अवसर पर एस.डी.एम. टीकमगढ़ श्री एम.एस. मालवीय, नायब तहसीलदार बड़ागांव श्री संजय दुबे एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
राज्य मंत्री श्री खटीक जिले के भ्रमण पर
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । म0प्र0 शासन के आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री हरिशंकर खटीक 7 जुलाई को जतारा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे । प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री खटीक 7 जुलाई को जतारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करेंगे तथा रात्रि में प्रस्थान करेंगे ।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में खाद्यान्न जारी
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2013 के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बांटने हेतु स्व-सहायता समूहों के लिये खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। प्राथमिक शालाओं हेतु 10075.95 क्विंटल गेहूं एवं 1860.18 क्विंटल चावल जारी किया गया है तथा माध्यमिक शालाओं हेतु 7871.09 क्विंटल गेहूं एवं 1453.23 क्विंटल चावल जारी किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों को निर्देश दिये गये हैं कि तत्काल खाद्यान्न उठाव अधिकार पत्र जारी कर स्व-सहायता समूहों को खाद्यान्न प्रदान करने की व्यवस्था करें। सभी बीआरसीसी को मासिक रूप से लीड एवं लिंक समितियों के माध्यम से शालावार खाद्यान्न जारी करने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
शस्त्र अनुज्ञप्तियां निलंबित रहेंगी
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. सुदाम खाडे ने नगर परिषद, बल्देवगढ़ क्षेत्र की समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियां 7 से 15 जुलाई 2013 तक के लिए निलंबित की हैं । साथ ही निर्देशित किया है कि समस्त आग्नेय शस्त्र 6 जुलाई 2013 तक अपने नजदीकी थाना क्षेत्रों में जमा करायें । जिला अंतर्गत नगर परिषद, बल्देवगढ में 10 जुलाई 2013 को पार्षद पद के रिक्त होने मतदान कराया जाना है ।
आज की औसत वर्षा
टीकमगढ़, 6 जुलाई 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 0 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 0 मि.मी., बल्देवगढ़ में 0 मि.मी., जतारा में 0 मि.मी., पलेरा में 0 मि.मी., निवाड़ी में 0 मि.मी., पृथ्वीपुर में 0 तथा ओरछा में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 272.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 350 मि.मी., बल्देवगढ़ में 133 मि.मी., जतारा में 175 मि.मी., पलेरा में 345 मि.मी., निवाड़ी में 384.6 मि.मी., पृथ्वीपुर में 253 मि.मी. तथा ओरछा में 270 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें