छनेरा में अमानक स्तर का मिला उर्वरक
खंडवा (10 जुलाई) - उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ओ.पी.चैरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स वर्धमान ट्रेडर्स छनेरा से सिंगल सुपर फाॅस्फेट उर्वरक के नमूने को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया था। विश्लेषण उपरांत उर्वरक नमूना अमानक स्तर का पाया गया। श्री चैरे द्वारा अमानक घोषित उर्वरक के क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर संपूर्ण जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
वाॅइस एस.एम.एस. से जुड़ेगा ग्रामीण विकास का अमला
खंडवा (10 जुलाई) - शासन के निर्देशों को सुगमता व तत्परता से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर द्वारा वाॅइस एस.एम.एस. सुविधा की शुरूआत की गयी है। सीईओ श्री तोमर द्वारा बतलाया गया कि वाॅईस एस.एम.एस. के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित समस्त अमले सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, सहायक यंत्री, मनरेगा अंतर्गत पदस्थ सभी कर्मचारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को जोड़ा गया है। साथ ही मर्यादा अभियान अंतर्गत पदस्थ ब्लाक समन्वयक एवं मध्यान्ह भोजन योजना के शाला प्रभारियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। इस विषय में जानकारी देते हुए सीईओ श्री तोमर द्वारा बतलाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यदि लिखित संदेश भेजे जाते हैं तो उन्हे पढ़ने समक्षने में सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों को समस्या आति है, ऐसी स्थिति में निर्देशों को वाॅइस एस.एम.एस. के माध्यम से भेजने पर निर्देशों को समक्षने में सहजता होती है। साथ ही निर्देश कुछ ही समय में समस्त संबंधितो तक पहुंच जाते हैं।
सोयाबीन फसल में खरपतवार का करें नियंत्रण
खंडवा (10 जुलाई) - उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण की सलाह दी है। श्री चैरे ने खरपतवार रोकने के लिए खेतों में डोरा चलाने का उपाय बताया। जिससे फसलों की बढ़वार तो होगी ही साथ ही काफी हद तक खरपतवार नियंत्रण भी होगा। यदि सोयबीन फसल में खरपतवारों की संख्या अधिक हो गई हो तो किसान भाई निंदानाषक इमेजाथाइपर 750 मि.लि. प्रति हे. का उपयोग करें तथा इसका उपयोग 15 से 25 दिन की अवस्था में ही करें। जिससे खरपतवारों पर इसका प्रभाव अध्िाक होगा। इसके साथ ही किसान भाई अपने खेतों का निरीक्षण करते रहे तथा कीटों की आर्थिक क्षति स्तर से अधिक होने पर कीटांे के नियंत्रण के लिये प्रोफेनोफास 2 मिली प्रति ली. की दर से घोल बनाकर छिडकाव करें। साथ ही कपास की फसल में रस चूसक कीटों के लिए नीम तेल व इमिडाक्लोप्रिड 17.08 एस.एल. का छिड़काव करें।
गर्भवती महिलाएँ आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाता खुलवायें
खंडवा (10 जुलाई) - कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को अपना बैंक खाता निःशुल्क राशि पर आध्ाार कार्ड के नंबर से खुलवाने के लिये कहा है। ताकि प्रसव पश्चात् जननी सुरक्षा योजना से मिलने वाली राशि सीधे खाते में प्राप्त हो सकेगी। अध्िाक जानकारी के लिये निःशुल्क दूरभाष क्रमांक 1800233436 तथा संदेश दूरभाष क्रमांक 09630915422 पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व्ही.जी. धर्माधिकारी का दौरा
खंडवा (10 जुलाई) - मध्यप्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग मध्यप्रदेश भोपाल के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व्ही.जी.धर्माध्िाकारी 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे खंडवा आयंेगे। खंडवा में वृद्धजनों के कल्याण संबंधी गतिविधियों में संलग्न अशासकीय संस्थाओं, शासकीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। कार द्वारा 15 जुलाई को देवास के लिये प्रस्थान करेंगे।
जिले मे विकासखण्ड वार कृृषि आदान गुणवत्ता परीक्षण हेतु दल गठित
खंडवा (10 जुलाई) - कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उत्तम गुणवत्ता युक्त उर्वरक, बीज व पौध संरक्षण औषधियां प्रदाय कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में विकासखण्ड वार कृषि आदान गुणवत्ता परीक्षण हेतु दल गठित किये गये है। यह दल 15 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग के निर्देशों के अन्तर्गत अपनें दायित्वों को अंजाम देंगे। उप संचालक कृषि ओ.पी.चैरे ने बताया कि कृषि आदान गुणवत्ता नियंत्रण हेतु इस विशेष अभियान में निरीक्षण दल उर्वरक बीज पौधसंरक्षण, दवाई विक्रेता प्रतिष्ठानों का शत् प्रतिशत परीक्षण करेंगे। इस दरम्यान निर्देशों व अधिनियमों के तहत अनियमितता पाई जानें पर नियमानुसार संबंधित के विरूद्ध पुलिस थानें में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। इसके अलावा निरीक्षण दल नमूनें लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कृषि आदान के नमूने भी संकलित किये जायेगें। इनके अमानक पाये जानें पर कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण दलों को भी आगाह किया गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता व कोताही मान्य नहीं की जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें