जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस आज-जिले में होगें कार्यक्रम-डाॅ.वास्कले
नीमच 10 जुलाई 2013, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 11 जुलाई 2013 को जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस मनाया जाएगा तथा पूरे पखवाडे में 11 से 24 जुलाई 2013 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.के.वास्कले ने बताया,कि 11 जुलाई को जिले के कुकडेश्वर ,पालसोडा एंव डीकेन मंे आशा कार्यकर्ताओं की रैली का आयेाजन किया जाएगा। रैली के पश्चात् खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। इसी दिन ब्लाॅक मुख्यालय से प्रचार वाहन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह रथ लोगों को बढती जनसंख्या के दुष्परिणामों से अवगत् कराकर परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करेगा। रथ में स्वास्थ्य कार्यकर्ता परामर्श प्रदाय कर लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित करेगी। पखवाडे के दौरान खण्डस्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान 15 एंव 22 जुलाई 2013 को दूरबीन महिला नसबंदी शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
जिले में अब तक 311 मि0मी0वर्षा दर्ज
नीमच 10 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 311.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 78 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 56.8.6 मि0मी0,जावद में 95.2 मि0मी0 एंव मनासा में 73 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 361.8 मि0मी0,जावद में 227.2 मि0मी0 एंव मनासा में 345 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 10 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई । मनासा में 15 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। नीमच एंव ,जावद में कोई वर्षा दर्ज नही हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें