खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई )

कलेक्टर ने लापरवाह कर्मचारी को किया निलंबित

खंडवा (11 जुलाई) - कलेक्टर नीरज दुबे ने वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक ग्रेड-2 जगदीश सेनानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सेनानी की प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन इनके द्वारा यहाँ पर गंभीर किस्म की उदासीनता एवं लापरवाही बरती गई। दिनांक 3 जुलाई को कार्यालय भू-अभिलेख में बनाये गये कंट्रोल रूम के आकस्मिक रूप से निरक्षण के दौरान उक्त लिपिक अनुपस्थित पाया गया और यहाँ ताला तोड़कर आपात स्थिति में कंट्रोल रूम प्रारंभ कराया गया। कलेक्टर द्वारा निलंबित लिपिक को निर्वाचन शाखा कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है।

मनरेगा अन्तर्गत आन्तरिक-पथ निर्माण कार्य संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी 

खंडवा (11 जुलाई) -  राज्य शासन द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नवीन उपयोजना आन्तरिक पथ के संबंध्ा में निर्देश जारी किये गये है। जिले में मनरैगा के तहत अभिशरण के माध्यम से ग्राम पंचायतों आन्तिरिक सीमेन्ट कांक्रीट सड़को के निर्माण कार्य किये जा रहे है। इस हेतु प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति तथा ग्रामीण योत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री के माध्यम से तकनीकि स्वीकृति जारी की जावेगी। तभी उक्त निर्माणकार्य की स्वीकृति प्रदान की जा सकेगी।जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचपरमेश्वर के अभिशरण से बडी संख्या में ग्रामों के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कांक्रीट कार्य किया जा रहा है। अभिशरण की यह राशि ग्राम पंचायतों के खाते में उपलब्ध करायी गयी है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायतें उनके खाते में पंच-परमेश्वर की राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेंवें। तत्पश्चात् ग्राम पंचायत प्रदत्त वित्तीय अधिकार की सीमा में मनरेगा के अभिशरण से निर्मित होनें वाली आन्तरिक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी कर सकेंगी। सहायक यंत्री भी उन्हें प्रदत्त वित्तीय अधिकार की सीमा मे तकनीकि स्वीकृतियां जारी कर सकेंगे। इस विभाग द्वारा समय समय पर जारी शेष निर्देश यथावत रहेंगे। समस्त कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि उक्त निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। समस्त ग्राम पंचायत/उपयंत्री की अनिवार्यता उपलब्ध करायी जाकर तत्काल निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित किया गया है।

उद्यानिकी विभाग ने उत्तराखण्ड राहत हेतु दी राशि

खंडवा (11 जुलाई) -  उपसंचालक एस.एल.नागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यानिकी के अधीनस्थ कार्यरत् अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उत्तराखण्ड में हुई प्राकृतिक आपदा हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई है। उद्यानिकी विभाग द्वारा सी.एम.राहत कोष मध्यप्रदेश भोपाल उत्तराखण्ड राहत के नाम से तीन ड्राफ्ट 25 हजार, 26 हजार तथा 15 हजार 666 इस प्रकार  कुल 66 हजार 666 रूपये जमा करवाये गये हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: