नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई )

टन्ट्या भील स्वरोजगार योजना तहत आवेदन आमंत्रित

नीमच 11 जुलाई 2013, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच श्री राजकुमार सिंह ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग एवं म.प्र. आदिवासी वित्त विकास निगम की अभिनव योजना टंट्या भील स्वरोजगार योजना लागू की गई है। यह योजना  आदिवासी युवक,युवतियों को स्वयं का व्यवसाय, सेवा उद्योग, उद्योग स्थापित करने हेतु  बैंको के माध्यम से शुरू की गई है। आदिवासी युवक, युवतियां जो म.प्र. के मूल निवासी हो, उनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते है। हितग्राही को 30 प्रतिशत अनुदान(अधिकतम 3.00 लाख रूपयें)पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान, बैंक ग्यारण्टी(कोई वित्तीय सीमा नहीं, कोई मार्जिन मनी नहीं) दी जायेगी। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर सकते है। विस्तृत जानकारी आदिम जाति कल्याण विभाग कक्ष क्र. 57 संयुक्त कलेक्टर भवन नीमच से प्राप्त की जा सकती है। 

प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना लागू
विदेश यात्रा पर जाने के इच्छुक किसान करे 20 जुलाई तक आवेदन

नीमच 11 जुलाई 2013, किसानो को खेती की नयी विधाओं से परिचित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना लागु की गयी है। योजनातर्गत कृषि एवं सहयोगी विभागों जैसे उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंकरण पशुपालन और मत्स्य  पालन  से जुड़े प्रदेश के प्रगतिशील कृषको को चयनित कर विभिन्न देशों में नविन कृषिश् उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंसकरणए पशुपालन और मत्स्य  पालन  तकनिकी उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं  विपणन का अध्ययन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए भेजा जायेगा। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री सी एल केवडा ने बताया की विदेश अध्ययन यात्रा 10 दिवसीय होगी जिसमे कृषको को चयनित देशो में उन्नत कृषिध् उद्यानिकीध् पशुपालनध् मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीको और परियोजनाओ का भ्रमण कराया जायेगा। विदेश अध्ययन यात्रा के लिए किये जाने वाले व्यय पर लघु एवं सीमांत कृषको को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा जबकि सामान्य वर्ग के कृषको को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषको को 75  प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। इसके लिए किसानो को आवेदन पत्र 20 जुलाई तक उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला नीमच के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। विदेश यात्रा के लिए आवेदन कर्ता कृषक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। जिले से इसके लिए 5 कृषको का नामांकन किया जायेगा जिनके चयन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है जिसमे पशु चिकित्सा मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग के जिलाधिकारी सदस्य एवं उप संचालक कृषि सदस्य सचिव रहेंगे। चयनित 5 कृषको की सूचि राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। आवेदन प्रपत्र का प्रारूप किसान कल्याण तथा कृषि विकास की वेबसाइट ूूूण्उचातपेीपण्वतह पर उपलब्ध कराया गया है जहाँ कृषक योजना के पूर्ण मार्गदर्शी निर्देश भी प्राप्त कर सकेंगे। उप संचालक कृषि श्री केवडा ने बताया की आवेदन कृषिध् उद्यानिकीध् पशुचिकित्साध् मतस्य पालन विभाग के जिला कार्यालय या तीनो विकास खंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकेंगे।     

जिले में अब तक 349 मि0मी0वर्षा दर्ज

नीमच 11 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 349.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 153.5 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 138.2 मि0मी0,जावद में 129.4 मि0मी0 एंव मनासा में 193 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 390.8 मि0मी0,जावद में 280.2 मि0मी0 एंव मनासा में 378 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 11 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 38.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई ।  नीमच में 29 मि0मी0, जावद में 53 मि0मी0 एंव मनासा में 33 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: