आम लोगों के लिए फिर से खुला बोधगया मंदिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

आम लोगों के लिए फिर से खुला बोधगया मंदिर


श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के 36 घंटे के बाद यहां महाबोधि मंदिर को सोमवार को आम श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया। गया के जिला दंडाधिकारी डी. बालामुरुगन ने यहां मीडिया को बताया कि आतंकी हमले के बाद बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिए गए मंदिर को बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष प्रार्थना किए जाने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

उन्होंने कहा, "सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं एवं अन्य भक्तों ने शांति जुलूस निकाला, जिसका समापन मंदिर के मुख्य द्वार पर हुआ। मंदिर को फिर से खोलने के लिए वहीं मुख्य द्वार पर उन्होंने शांति के लिए प्रार्थना की।" बालामुरुगन ने बताया कि विस्फोटों के बाद भी मंदिर में नियमित प्रार्थना बंद नहीं हुई।

पुलिस उप महानिरीक्षक (मगध क्षेत्र) एन. एच. खान ने कहा कि मंदिर के दोबारा खुलने के साथ ही मंदिर के अंदर और उसके अगल-बगल सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं। खान ने बताया, "आधुनिक उपकरणों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंदिर की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा।" उल्लेखनीय है कि रविवार को मंदिर परिसर में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुआ था जिसमें दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: