सोनाक्षी सिन्हा के लिए महत्वपूर्ण है संगीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

सोनाक्षी सिन्हा के लिए महत्वपूर्ण है संगीत


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जिनके गाने अक्सर पसंद किए जाते हैं, का कहना है कि वह खुद संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। 'लुटेरा' की अभिनेत्री सोनाक्षी का लोकप्रिय भारतीय संगीत सेवा सावन में अतिथि संपादक के रूप में आमंत्रित किया गया था। वह पूरे दिन के लिए ऑनलाइनसेवा में विषय-वस्तु की प्रभारी बनने पर काफी खुश थीं।


एक वक्तव्य में सोनाक्षी ने कहा, "मेरे जीवन में संगीत की बड़ी भूमिका है, और मैं सावन के श्रोताओं को हमेशा मेरा प्रोत्साहन करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं उम्मीद करती हूं कि मैंने जो संगीत चुना है वह उन्हें पसंद आएगा और मेरी फिल्म 'लुटेरा' भी उन्हें पसंद आएगी।" पांच जुलाई को सिनेमाघरों में उतरी 'लुटेरा' में सोनाक्षी के प्रदर्शन को खास तौर से प्रशंसा मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं: