देश और विदेश में मधुबनी पेंटिंग को लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचाने वाली और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार महासुंदरी देवी का गुरुवार को मधुबनी जिले के रांटी गांव में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। महासुंदरी देवी पिछले कुछ महीने से बीमार थीं। उनके परिवार के लोगों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। वे इन दिनों मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी गांव में अपने पैतृक निवास में रह रही थीं।
उन्हें पद्मश्री के अलावा कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। मिथिला पेंटिंग में अलग पहचान बनाने वाली महासुंदरी देवी के निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। महासुंदरी द्वारा निर्मित पेंटिंग की मांग देश और विदेशों में खूब रहती थी। उनके परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अपने अंतिम समय में भी वह मधुबनी पेंटिंग के लिए कार्य करती रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें