त्रिपुरा में निजी विश्वविद्यालयों के अध्ययन केंद्र प्रतिबंधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

त्रिपुरा में निजी विश्वविद्यालयों के अध्ययन केंद्र प्रतिबंधित


त्रिपुरा सरकार ने अन्य राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों के अध्ययन केंद्रों के डिग्री और डिप्लोमा को खारिज करने का निर्णय लिया है। त्रिपुरा सरकार अन्य राज्यों के 35 निजी शिक्षा संस्थानों के अध्ययन केंद्रों के संचालन को पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी है।  त्रिपुरा में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, सिक्किम और नागालैंड के निजी विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्थान सक्रिय थे। 


उच्च शिक्षा विभाग के सचिव किशोर अंबोली ने संवाददाताओं को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के तहत त्रिपुरा ने अन्य राज्यों के निजी शिक्षा संस्थानों और निजी विश्वविद्यालयों के अध्ययन केंद्रों द्वारा जारी डिग्री और डिप्लोमा को मान्यता नहीं देने का फैसला लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: