निर्वस्त्र साम्प्रदायिकता से बेहतर धर्मनिरपेक्षता का 'बुर्का' : माकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

निर्वस्त्र साम्प्रदायिकता से बेहतर धर्मनिरपेक्षता का 'बुर्का' : माकन

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि धर्मनिरपेक्षता का 'बुर्का' निर्वस्त्र साम्प्रदायिकता से कहीं अधिक बेहतर है। मोदी ने रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की सरकार का जब भी समस्याओं से सामना होता है, वह धर्मनिरपेक्षता का 'बुर्का' ओढ़ लेती है, ताकि उनसे कोई वास्तविक मुद्दों पर सवाल न कर सके।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, "धर्मनिरपक्षेता का 'बुर्का' निर्वस्त्र साम्प्रदायिकता से कहीं अधिक बेहतर है। साम्प्रदायिकता देश को बांटती है, जबकि धर्मनिरपेक्षता इसे एकजुट रखती है।"

कोई टिप्पणी नहीं: