प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने विस्फोटों में घायल होने वालों के जल्द ठीक होने की कामना की। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की साझी संस्कृति तथा परम्परा हमें सभी धर्मो का सम्मान करना सिखाती है। धार्मिक स्थलों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, बोधगया जिले में स्थित 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें