25 जुलाई को गैस मामले पर मंत्रियों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 23 जुलाई 2013

25 जुलाई को गैस मामले पर मंत्रियों की बैठक

गैस की किल्लत से जूझ रहे बिजलीघरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 क्षेत्र के अलावा अन्य स्रोतों से गैस की आपूर्ति पर विचार करने के लिए गैस पर उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिस्तरीय समिति की बैठक गुरुवार 25 जुलाई को होगी।
    
रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता वाले अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह की बैठक 22 जुलाई को होनी थी, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली अपने किसी रिश्तेदार के निधन के कारण दिल्ली से बाहर थे। इस लिए कल बैठक टल गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक अब 25 जुलाई को होगी।
    
केजी-डी6 का उत्पादन पिछले ढाई साल में करीब 80 प्रतिशत नीचे आ गया है। इसके चलते गैस आधारित 25 बिजली संयंत्रों को गैस नहीं मिल रही है, जिन्होंने आरआईएल के साथ दैनिक 2.97 करोड़ घन मीटर गैस आपूर्ति का समक्षौता किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: