नरकटियागंज (बिहार) की खबर (06 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (06 जुलाई)

एसडीओ व एसडीपीओ कार्यालय के नये भवन का उद््घाटन

नरकटियागंज, नरकटियागंज अनुमण्डल परिसर में नवनिर्मित अनुमण्डल पदाधिकारी और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का उद्घाटन क्रमशः विजय कुमार पाण्डेय और संजय कुमार ने फीता काटकर किया। उसके पूर्व वेदमंत्रोंच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना की गयी। एसडीओ और एसडीपीओ कार्यालय में प्रवेश के मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी वीणा कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता इस्तेयाक ए. अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय के कर्मी, अनुमण्डल पुुुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी, अधिवक्ता व पत्रकार मौजूद रहे। नये भवन में दोनो पदाधिकारी ने जब प्रवेश किया तो उन्हे बधाई देने वालो का ताँता लगा रहा। अधिकारी द्वय ने कहा कि अब अनुमण्डल के लोगो को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं, एक ही भवन में दोनो अधिकारी उपस्थित मिल जाएँगंे। इसके पूर्व एसडीओ कार्यालय अनुमण्डल परिसर और एसडीपीओ कार्यालय हरदिया चैक पर हुआ करता था। जिसको लेकर आम-जनो  के अलावे अन्य अधिकारियो को काफी परेशानी होती थी। एसडीओ और एसडीपीओ ने उपस्थित सभी सम्मानित आम व खास का अभिवादन कर मिठाइयाँ बाँटी। उपस्थित सभी के चेहरे पर उत्साह व प्रसन्नता की झलक मिल रही थी।

अमोलवा में आग तीन पशु जले, हजारों की लकडी व चारा राख

नरकटियागंज, अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत मंझरिया पंचायत के अमोलवा गाँव में शनिवार की रात्री 1.30 बजे सुबह में पशुशाला में लगी आग ने वहाँ रखे पशुुुुचारा, जलावन की लकडि़याँ अपनी चपेट में ले लिया। अमोलवा गाँव निवासी बेचू पासवान के पशुशाला में लगी आग की चपेट मंे उसकी एक गाय, दूसरा गाय की बाछी और  एक भैंस जल मरी है। हालाॅकि भैंस बुरी तहह जख्मी है। हालाकि गाँव के लोगों ने एक घंटा में आग पर काबू पा लिया। जिससे बेचू के फूस की झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर गाय, भैंस और एक मादा बछड़ा के जलकर मरे। मंझरिया पंचायत के मुखिया प्रेमनारायण यादव ने कहा कि आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है, लेकिन पालतू पशु के पास किये जाने वाले धुँए के कारण ऐसी घटना हुई होगी। ग्रामीणो की बहादूरी के लिए उनका धन्यवाद कि आग गाँव में नहीं फैल सके।

गुजारा भत्ता मांगने पर पत्नी की पिटाई

नरकटियागंज,  स्थानीय शिकारपुर थानाक्षेत्र के खिरिया-मठिया गाँव की विभा देवी ने पति से गुजारा भत्ता की मांग की तो उसने मारा पीटा। उसके बाद पीडि़त पत्नी ने पति आनन्द मिश्र के विरूद्ध शिकारपुर थाना में एक आवदेेन दिया है। उल्लेखनीय है कि दो पुत्र व पुत्री के साथ विभा देवी अकेले रहती है, उसे पति की ओर से कोई खर्च नहीं मिलता, इसलिए उसने पति से गुजारा भत्ता की मांग की है। विभा की शादी मुजौना में हुई है जहाँ उसके पति ने उसे मारा पिटा, फिलवक्त वह मायके में रहती हैं।




(अवधेश कुमार शर्मा) 


कोई टिप्पणी नहीं: