वर्षा का पानी घरों में, रास्ता खत्म, परेशान हाल लोगों ने किया सड़क जाम
नरकटियांगज, नरकटियागंज नगर परिषद् की अदूरदर्शिता और संवेदक बुडको तथा वैभव कन्सट्रक्सन की कारगुजारियों से नगर परिषद की आवाम की परेशानी चरम पर है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए धड़ल्ले से लोगो के घर से ऊँची सड़के व नालियों का निर्माण किया जा रहा हैं। जिससे नाली व सड़क का पानी लोगो के घरों में घुस रहा है, सड़क के निर्माण में भी मानक का ख्याल नहीं रखा गया है। लोगो की परेशानी अब सिर चढ कर बोलने लगी और उस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया तो नन्दपुर वार्ड नम्बर 4 व 5 की आवाम सड़क पर उतर गयी। नतीजा सामने है कि नरकटियागंज-बल्थर सड़क मार्ग शनिवार को बुजुर्ग लोगों ने नन्दपुर ईदगाह वाली मस्जिद के पास सड़क पर बाँस लगाकर आवागमन घंटो ठप्प कर दिया। पुलिस वाले जब वहाँ पहुंचे तो करीब आधा दर्जन युवको का नाम लिख कर ले गये और कहा कि सड़क जाम हटा दे अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे। बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन अथवा अन्य सिविल प्रशासन के लोग वहाँ नहीं पहुंचे है। यदि सड़क निर्माण में जनहित का ख्याल रखा गया होता तो सड़क बनाने के समय पुलिया बनी होती, जिससे जल जमाव नहीं होता। नन्दपुर के निवासी जेई.शकील अहमद ने कहा कि उच्च न्यायालय कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले संवेदको व नगर परिषद पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती ? उन्हें तो बस अनपढ गँवार लोगो पर रोब गाँठने से फुर्सत नहीं मिलती। मौलाना शब्बीर आलम कहते है कि तराबी की नमाज के वक्त मस्जिद आने-जाने में बच्चे, बूढे व जवान को कमर तक पानी पार करना पड़ता है, यह स्थानीय प्रशासन की देन है। अकलियत अक्सरियत इलाका होने के कारण इस पर भाजाइयों की नजर नहीं पड़ती। नगर परिषद में भाजपाइयों की चलती है, इसलिए मस्जिद के पास पुलिया नहीं बनायी गयी। जिसको लेकर यह समस्या सामने है। अब पुलिस सारे इलाके के नौजवानो पर मुकदमा कर दे, तो क्या हम अपने हक की लड़ाई लड़ना छोड़ दे। सड़क जाम करने वालों में ईसमाइल देवान, दिलशाद आलम, शैलेश कुमार, पप्पू देवान, अशरफ जमाल, शकील आलम, लल्लू , म. अली अंसारी, सद्दाम हुसैन, गुलाम सरवर, सैफुल्लाह मौलाना, तारिक अनवार, नौशाद आलम, आसिफ अनवर और म. ओबैदुल्लाह समेंत बच्चे बूढे व जवान शामिल हुए।
दीपक सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर बधायी
नरकटियागंज, जिला युवा जद यु के अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह दीपू के मनोनयन पर नरकटियागज जद यु के जिला उपाध्यक्ष अब्बास अंसारी, प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता नन्दन चैधरी, दलीत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अलखदेव पासवान, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अनील कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष मुरली मनोहर गुप्ता, जिला सचिव लल्लू पाण्डेय, पूर्व प्रवक्ता अफोज आलम, प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द मणि तिवारी, रजनीश सर्राफ उर्फ मुन्ना, सागर श्रीवास्तव, अमीत दूबे, रविकेश गौरव, मो.अब्बास, मनोज वर्मा, मो. फैजान, रवि कुशवाहा, अभय सिंह, अनुज तिवारी, दीपू कुमार, तारिक अनवर, गुडडू राउत, बिटू कुमार व अन्य ने बधाई दिया है।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें