झारखंड में बुधवार को नक्सलियों के एक गुट ने दूसरे गुट के छह सदस्यों की हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के छह सदस्यों की हत्या प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के सदस्यों ने कर दी। झारखंड के कई जिलों में दोनों नक्सली गुटों के बीच बर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
पुलिस के मुताबिक, भाकपा-माओवादी के सदस्यों को रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के नामसिल्ली गांव के पास पीएलएफआई के सदस्यों की मौजूदगी की जानकारी मिली। भाकपा-माओवादी के करीब 30 से 40 सदस्यों ने पीएलएफआई के सदस्यों को घेर लिया और उनपर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें पीएलएफआई के छह सदस्य मारे गए।
झारखंड में नक्सलियों के छह संगठन सक्रिय हैं और उनमें बर्चस्व की लड़ाई चल रही है। राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें