झारखंड में सुरक्षा बलों ने 250 नक्सलियों को घेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

झारखंड में सुरक्षा बलों ने 250 नक्सलियों को घेरा


झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राज्य के पहाड़ी क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया है, जहां करीब 250 नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों ने उनतक पहुंचने वाली आपूर्ति काट दी है। नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान को 'जाल चर' नाम दिया गया है। यह अभियान झारखंड पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से संयुक्त रूप से लातेहार जिले में चलाया गया।


अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभियान 10 दिन पहले शुरू किया गया था। करीब 2,000 सुरक्षाकर्मियों ने पहाड़ी क्षेत्र को घेर रखा है। हमने नक्सलियों तक होने वाली हर तरह की आपूर्ति रोक रखी है। इसके लिए कुमाडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।" पुलिस ने पिछले 10 दिन से जारी इस अभियान के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराने, उनके शिविर ध्वस्त करने, बारूदी सुरंगों का पता लगाने और विस्फोटक, मोबाइल फोन, दवाएं तथा अन्य सामग्रियां बरामद करने का दावा किया है।



एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र करीब 17 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। इस इलाके में 15 से अधिक गांव हैं। सुरक्षा बल धीरे-धीरे नक्सलियों की ओर बढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना दे दी गई है। इससे पहले गुरुवार को पूरे अभियान की निगरानी कर रहे झारखंड पुलिस के प्रमुख राजीव कुमार ने कहा था कि नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण कर देना चाहिए या उन्हें गोलियां झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: