नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार : ग्रेका मिशेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार : ग्रेका मिशेल


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी ग्रेका मिशेल का कहना है कि अब उनकी हालत में सकारात्मक सुधार हो रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ग्रेका ने साउथ अफ्रीकन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (एसएबीसी) को शुक्रवार को बताया, "उनकी हालत में सकारात्मक सुधार हो रहा है। मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं एक सप्ताह पहले की अपेक्षा आज कम चिंतित हूं।" उनका यह आशावादी बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति जैकब जूमा उनकी सेहत में सुधार की बात कहते रहे हैं।


जूमा ने लगातार दो दिन बुधवार और गुरुवार को अस्पताल में मंडेला का हाल जानने के बाद उनकी सेहत के बारे में बताया था। फेंफड़े में सक्रमण की शिकायत पर आठ जून को उन्हें प्रीटोरिया के मेडिक्लिनिक हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, 18 जुलाई को मंडेला 95 साल के हो जाएंगे और जूमा ने कहा कि इस अवसर पर जश्न के लिए देश मैं तैयारियां चल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: