पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई )

निर्माण कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराएं-कलेक्टर
  • कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यो एवं शिक्षण संस्था का निरीक्षण


पन्ना 06 जुलाई 13/जिले में चल रहे निर्माण कार्यो एवं शिक्षण संस्थाओं का कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया द्वारा आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण इस क्रम में सडकों एवं स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना अन्तर्गत निर्मित देवेन्द्रनगर से देवरीगढी मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सडक में डाली जाने वाली गिट्टी और मुरूम की परतों की जांच सडक को खोदकर कराई गई। खुदाई में निकली मुरूम और गिट्टी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजने के निर्देश दिए। सडक निर्माण के लिए निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार की भुगतान राशि में से नियमानुसार कटौती करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक के महा प्रबंधक श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे सडकों के निर्माण का सम्पूर्ण विवरण तथा कब-कब क्या-क्या कार्यवाही की गई इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

देवरीगढी चैराहे पर सडक निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सुनी गई। लोगों के द्वारा चैराहे के पास वाली बस्ती में हैण्डपम्प लगाए जाने तथा यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की मांग की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैण्डपम्प स्थापित कराए जाने तथा जनभागीदारी योजना मद से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित कराई जा रही नूनाही-सिमरिया से गोल्ही पाठक निर्माणाधीन सडक का निरीक्षण किया गया। अब तक सडक में डाली गई परतों का अवलोकन, परतों की खुदाई कराकर करने के साथ डाली गई गिट्टी और मुरूम के नमूने लिए गए। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के.के. मिश्रा को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनकी जानकारी वीडियो ग्राफी सहित उपलब्ध कराएं। मार्ग में पडने वाले प्राथमिक शाला लुहरगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण की जानकारी लेने के साथ छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें। विद्यालय के साथ स्थापित आंगनवाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। 

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

पन्ना 06 जुलाई 13/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले के दो गंभीर रूप से पीडितों को उपचार के लिए एक लाख 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने स्वैच्छानुदान मद से श्री ग्राम पडेरी तहसील गुनौर की श्रीमती सरिता सुन्दरलाल त्रिपाठी को उपचार हेतु 25 हजार रूपये की सहायता दी है। इसी प्रकार ग्राम पडेरी तहसील गुनौर के श्री सुशील सुन्दर लाल त्रिपाठी को उपचार हेतु एक लाख रूपये की सहायता मंजूर की है। यह राशि संबंधित अस्पतालों को उपचार के लिए जारी कर दी गई है।

सोयाबीन फसल का कुड एवं नाली विधि से बुवाई का प्रशिक्षण

पन्ना 06 जुलाई 13/कृषि विज्ञान केन्द्र समन्वयक डाॅ. बी.एस. किरार के निर्देशन में विकासखण्ड अजयगढ में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा प्रषिक्षण दिया गया। डाॅ. राजीव सिंह वैज्ञानिक (फसलोत्पादन) ने कुड एवं नाली विधि से बुवाई के लाभ से परचित कराया। यह विधि विषम परिस्थितियों में भी उपयोगी होता है। खरीफ मौसम में वर्षा की अनिष्चिता एवं सघनता से सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित होता है। वर्षा की स्थिति में कुड के साथ बनी नाली से वर्षा जल का निष्कासन हो जाता है जिससे फसल का नुकसान नहीं होता और जब वर्षा कम होती है तो ऐसी स्थिति में पानी नाली में रूककर स्त्राव अधिक करता है जिससे मृदा नमी हेतु संतृप्त हो जाता है जिससे वर्षा समाप्ति के पष्चात् भी फसल संरक्षित नमी का उपयोग आवश्यकतानुसार करता रहता है। जिससे उत्पादन का कुप्रभाव नही पडता। प्रषिक्षण के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को उक्त विधि से कृषक को जागरूक बनाने हेतु आग्रह किया गया। संस्था में पदस्थ डाॅ. रीतेष जायसवाल वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) ने सोयाबीन की बुवाई का कोई भी विधि अपनाये जिससे बीजोपचार एक अतिआवष्यक क्रिया है। फँफूद नाषक दवा जैसे वीटावेक्स पावर 2 ग्राम किलो ग्राम बीज की दर से बुवाई के पूर्व बीज मे मिलाए जिससे बीज का अंकुरण अच्छा होता है और प्रारंभिक अवस्था में पौधा रोग मुक्त रहता है और उत्पादन में वृद्धि होती है। प्रषिक्षण में उपस्थिति सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं रीवा काॅलेज से आए रावें के छात्रों ने कृषि की अन्य समस्याओं पर चर्चा की जिसका समाधान वहां पर उपस्थित वैज्ञानिकों ने किया। 

हितग्राहियों की बैंक खाता सहित दें सूची-श्रीमती बालिम्बे

पन्ना 06 जुलाई 13/इंदिरा आवास योजना तथा होम स्टेड योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भावना बालिम्बे ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इंदिरा आवास योजना तथा होम स्टेड योजना के निर्धारित मापदण्डों में चुने गए हितग्राहियों की सूची 8 जुलाई तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हितग्राहियों की सूची में उनके बैंक खाते का अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। जिन हितग्राहियों के खाते नही खुले हैं उन्हें 11 जुलाई को जनपद स्तर पर शिविर आयोजित कर बैंक खाते खुलवाएं। इसके बाद उनकी सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बिना बैंक खाते के हितग्राहियों की सूची स्वीकार नही की जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवास योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नही है। स्वीकृत कुटीरों का पूर्णता का प्रतिशत भी कम है। वर्षाकाल समाप्त होने के बाद हितग्राहियों को प्रेरित करके अधूरे कुटीरों का निर्माण पूरा कराएं। हितग्राहियों का चयन तय प्रतीक्षा सूची के अनुसार करें। 

समिति की बैठक प्रथम गुरूवार को

पन्ना 06 जुलाई 13/राष्ट्रीय न्यास के तहत मानसिक तथा बहुविकलांगों को विधिक संरक्षकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए लोकल लेबल समिति की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाएगी। बैठक उप संचालक पंचायत कार्यालय में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। बैठक में लीगल गर्जियाशिप, स्वास्थ्य बीमा तथा राष्ट्रीय न्यास की अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भावना बालिम्बे ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

होंगी बी.एल.सी.सी. की बैठकें

पन्ना 06 जुलाई 13/खण्ड स्तरीय समन्वय समिति बी.एल.सी.सी. बैठकें जुलाई माह में सभी विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी। बैठकें संबंधित जनपद कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भावना बालिम्बे ने बताया कि विकासखण्ड पन्ना में 9 जुलाई, पवई में 10 जुलाई, गुनौर में 11 जुलाई, अजयगढ में 12 जुलाई तथा शाहनगर में 17 जुलाई को बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में खण्ड स्तर के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं विकास विभाग से जुडे अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बैठक की समय पर सूचना जारी करके नियमित रूप से बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।  

माह के लिए 7.56 लाख लीटर कैरोसिन आवंटित

पन्ना 06 जुलाई 13/उचित मूल्य की दुकानों से वितरण के लिए जुलाई माह में 7 लाख 56 हजार लीटर कैरोसिन आवंटित किया गया है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल ने बताया कि पहुंच विहीन क्षेत्रों के लिए पूर्व में आवंटन जारी करके कैरोसिन का भण्डारण करा दिया गया है। उन्होंने सेल्समेनों को बीपीएल, गरीब वृद्धजन तथा अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डो पर 5 लीटर एवं एपीएल कार्डो पर 4 लीटर कैरोसिन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिन व्यक्तियों के पास एक सिलेण्डर वाले गैस कनेक्शन हैं उन्हें 2 लीटर कैरोसिन प्रदान करें। सभी लीड प्रबंधक निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार कैरोसिन का दुकानवार उठाव करके भण्डारण कराएं। अन्न उत्सव में भी कैरोसिन का वितरण कराएं। 

लापरवाह अधीक्षकांे को नोटिस

पन्ना 06 जुलाई 13/गत दिवस जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण एस.एस. मरकाम ने कई छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाहनगर में उत्कृष्ट बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रावास तथा अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। छात्रावासों में 17 जून से शिक्षण सत्र शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। तीनों छात्रावासों में साफ-सफाई संतोषजनक नही थी। जिला संयोजक ने तीनों अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। उचित व्यवस्था न होने के संबंध में अपना पक्ष 7 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें। उत्तर संतोषजनक न होने पर पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। 

राज्यमंत्री ने स्वैच्छानुदान से दी सहायता

पन्ना 06 जुलाई 13/राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने उपचार के लिए स्वैच्छानुदान मद से सहायता राशि मंजूर की है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार श्रीमती गौरा कोरी मडवा, कढोरी बर्मन सिमरी, साहबदीन लोधी मुराछ, बद्री दहायत खजूरट, श्रीमती राजकुमारी सिंह खजूरट, नेकचन्द्र लोधी महराजगंज, श्रीमती कमला बाई महराजगंज, रामचरण लोधी महराजगंज, भगवत विश्वकर्मा बम्होरी, फूंदी साहू मडवा, बारेलाल बर्मन छिर्राटा, राजकुमार पटेल गढी करहिया तथा बाबादीन यादव तालगांव को 3-3 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: