ग्रामीणजन शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं-श्री रण्दा
- विशन्या शिविर में 35 जन शिकायतें निराकृत
नीमच 6 जुलाई 2013,प्रदेश शासन द्वारा आम लोगों की भलाई के लिए उनकों योजनाएं लागू की है। ग्रामीणजन इन योजनाओं का लाभ उठाएं और गाॅव के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह बात जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. रण्दा ने शनिवार को नीमच तहसील के ग्राम विशन्या में आयोजित जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर को सम्बोधित करते हुए कही। इस शिविर में ग्रामीणों से पाप्त पैंतीस जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रण्दा ने ग्रामीणों की मांग पर गाॅव में नल-जल योजना का प्रस्ताव तैयार कने, डूब का पानी आ जाने पर नाले पर पुलिया निर्माण करवाने, तथा अनुसूचित जाति बस्ती में विद्युतीकरण के लिए विद्युत पोल लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होनें जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए मंदसौर के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर विशन्या के डूब से हटाई गई बस्ती में मूल-भूत बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करवाएं। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.के.के.वास्कले ने जननी सुरक्षा, अंत्योदय उपचार योजना, संजीवनी 108 योजना, खाद्य अधिकारी श्री बी.एस. तोमर ने अन्नपूर्णा योजना, अन्न उत्सव, महाप्रबंधक उद्योग श्री अम्बरीश अधिकरी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, रानी दुर्गावती स्वरोजगार येाजना, उप संचालक कृषि श्री सी. एल. केवडा ने जैविक ख्ेाती एंव जिला संयोजक श्री राजकुमार सिंह ने छात्रवृत्ति योजनाओं जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री सुभाष चैधरी ने विधिक सेवा योजनाओं तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला असोदिया ने पोषण आहार येाजना लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और इन येाजनाओं का लाभ उठाने प्रकिया बताई, उद्यानिकी विभाग के श्री एस. सी. शर्मा ने नीबू संतरा, अनार की ख्ेाती के लिए अनुदान येाजना ,जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीएस बिसोरिया ने स्कूल चले हम अभियान, अनिवार्य शिक्षा अधिनिमय, नायब तहसीलदार श्री शत्रुघन चतुर्वेदी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्राकृतिक आपदा में दी जाने वाले राहत राशि के बारे मे ंविस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री घनश्याम शर्मा ने किया तथा अंत में जनपद के सीईओं श्री डी एस सिसौदिया ने आभार माना। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी वन श्री आर सी चोैबे ,सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई ,श्रम अंत्यावसायी , जल संसाधन, राजस्व, पशुपालन, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, सहित विभिन्न विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में अब तक 282 मि0मी0वर्षा दर्ज
नीमच 6 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 282.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 31.5 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 27.4 मि0मी0,जावद में 34.2 मि0मी0 एंव मनासा में 33 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 342.8 मि0मी0,जावद में 186.8 मि0मी0 एंव मनासा में 317 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 6 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 3.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई नीमच में 2 मि0मी0, जावद में 2 मि0मी0 एंव मनासा में 6.6 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें