भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज
पन्ना 09 जुलाई 13/भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 10जुलाई को शाम 6 बजे जगन्नाथ स्वामी मंदिर से प्रारंभ होगी। परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना करके भगवान को सजधजे रथो में विराजमान करके रथयात्रा आरंभ होगी। इन रथो में भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा तथा भगवान बलराम आरूट रहेगे। रथो में परम्परा के अनुसार पुजारियों के बैठने की व्यवस्था एस डी एम पन्ना करेगे। सभी रथों को पर्याप्त अन्तर से गाज-बजे के साथ बडा बाजार अजयगढ चैराहा होने हुये प्रथम पडाव लखूर तक ले जाया जायेगा। रथ यात्रा का दूसरा पडाव 11 जुलाई को चैपरा में होगा। रथयात्रा 12 जुलाई को चैपरा से पस्थान करके जनकपुर मंदिर पहंुचेगी। मंदिर में भागवान का तिलक एवं आरती करके स्वागत किया जायेगा। जनकपुर मंदिर में भगवान का प्रवेश 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे होगा। यहां 14 जुलाई को कथा पूजन तथा भण्डारा आयोजित किया जायेगा।इसकी व्यवस्था ग्राम पंचायत जनकपुर नगरपालिका पन्ना तथा कृषि उपज मण्डी पन्ना द्वारा की जायेगी। तहसीलदार एवं जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी इसमें सहयोग करेगे। लक्ष्मी जी की सवारी 15 जुलाई को जगदीश स्वामी मंदिर से प्रस्थान करेके जनगपुर पहुचेगी तथा शाम 5 बजे पन्ना के लिए वापसी की यात्रा होगी।भगवान की वापसी यात्रा 16 जुलाई शाम 6 बजे जनकपुर मंदिर से आरंभ होगी। यात्रा का प्रथम प्रडाव चैपरा में होगा। चैपरा से लखुरन की यात्रा 17 जुलाई को होगी। लखुरन से भगवान 18 जुलाई को शाम 6,30 बजे जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचकर मंदिर के बाहर विश्राम करेगे। भगवान जगन्नाथ का 19 जुलाई को मंदिर में प्रवेश होगा तथा सात मूर्ति दर्शन के बाद रथयात्रा समारोह का समापन होगा। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस वल तैनात किया गया है।
नवनियुक्त संविदा शिक्षको का प्रशिक्षण आज से
पन्ना 09 जुलाई 13/राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश के अनुसार नव नियुक्त संविदा शिक्षक वर्ग का इन्डेक्सन प्रशिक्षण 10 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।संविदा शिक्षक वर्ग दो का प्रशिक्षण 20 जुलाई से 29 जुलाई तक होगा । प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट पन्ना में ंप्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य आर पी भटनागर ने सभी संकुल प्राचार्यो से नवनीत संविदा शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए शालाओं से कार्य मुक्त करने का अनुरोध किया है।
जनशिक्षक के लिए आवेदन 11 तक
पन्ना 09 जुलाई 13/जिला शिक्षा केन्द्र के तहत विकास खण्ड आकादिमि समन्वयक एवं जनशिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से की जा रही है । इसके लिए इच्छुक शिक्षक एवं आध्यापक अपने अभिलेखों सहित 11 जुलाई को जिला शिक्षा केन्द्र में आवेदन कर सकते है।अभिलेखों के सत्यापन के बाद वरिष्ठता क्रमानुसार काउंसिलिंग करके प्रति नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।
गुनौर तहसील में अन्न उत्सव 10 जुलाई से
पन्ना 09 जुलाई 13/मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब, निराश्रित तथा अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को एक रूपये प्रति किलो गेंहू एवं दो रूपये प्रति किलो चावल दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ एक रूपये प्रति किलो की दर से नमक भी प्रदान किया जा रहा है। गुनौर तहसील में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों में 10 से 12 जुलाई तक अन्न उत्सव का आयोजन करके खाद्यान्न का समारोहपूर्वक वितरण किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम गुनौर एस.एल. प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक दुकान में खाद्यान्न वितरण के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। निर्धारित दिवसों में सुबह 8 बजे से खाद्यान्न का वितरण पात्र राशन कार्डधारियों को किया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण सरपंच, पंचगणों एवं निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने सभी उचित मूल्य दुकानदारों से निर्धारित समय पर दुकान से खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। अन्न उत्सव की अवधि में यदि कोई दुकान बन्द पाई गई तो संबंधित विक्रेता के पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजनता से अन्न उत्सव में खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।
लेखा प्रशिक्षण का अवसर
पन्ना 09 जुलाई 13/लेखा प्रशिक्षण विद्यालय सागर में एक अगस्त से नया सत्र आरंभ हो रहा है। विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सी.एम. कनोडिया ने सभी कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध करते हुए कहा है कि लेखा प्रशिक्षण के लिए अप्रशिक्षित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए शाला भेजे इसके लिए निर्धारित प्रपत्र पर 19 जुलाई तक लेखा प्रशिक्षण शाला में आवेदन पत्र प्रस्तुत करंे।
शक्कर का आवंटन जारी
पन्ना 09 जुलाई 13/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित 421 उचित मूल्य की दुकानों से वितरण के लिए शक्कर का आवंटन जारी किया गया है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल ने बताया कि माह जून के लिए 1980 क्विंटल तथा जुलाई के लिए 1980 क्विंटल शक्कर वितरण के लिए जारी की गई है। सभी लीड प्रबंधक तत्काल इसका उठाव करके उचित मूल्य की दुकानों में आपूर्ति करें। बीपीएल राशन कार्ड वृद्धजन तथा निराश्रित राशन कार्ड एवं अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डो पर 1.5 किलो प्रति राशन कार्ड की दर से शक्कर का वितरण करें।
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि छात्रों को लाॅन निर्माण प्रषिक्षण
पन्ना 09 जुलाई 13/कृषि विज्ञान केन्द्र, पन्ना के कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ. बी. एस. किरार के निर्देषन में कृषि वैज्ञानिकों डाॅ. ए.के.खरे (कृषि वानिकी) एवं डाॅ. (श्रीमति) रष्मि पँवार (उद्यानिकी) ने कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम के अंतर्गत आए बी. एस. सी. कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्रों को लाॅन (हरियाली) लगाना एवं देखरेख पर व्यवहारिक प्रषिक्षण दिया। डाॅ. (श्रीमति) रष्मि पँवार ने बताया कि हरियाली उद्यान की सुंदरता का आधार हैं एवं किसी भी सुंदर उद्यान का प्राण है। एक अच्छी लाॅन तापमान को कम रखती हैं। हरियाली के बिना उद्यान अधुरा हैं। इसलिये लाॅन तैयार करने के लिए शुरू से ही पूर्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवष्यक हैं। अतः कार्यालय परिसर मे हरियाली लगाने के लिए सर्वप्रथम छात्रों ने रेखांकन किया। फिर मृदा का समतलीकरण कर लाॅन के किनारे पुष्प् क्यारियाँ बनायी। पुष्प क्यारियों के सीमांकन के लिए ईटों एवं पत्थरों का प्रयोग किया गया। पुष्पों एवं सजावटी पौधों की अच्छी बढवार के लिए गोबर की खाद को मृदा में मिलाया गया।
वाटर शेड योजना से 5 स्टाप डेमों का कार्य मंजूर
पन्ना 09 जुलाई 13/वाटर शेड मिशन योजना के तहत पन्ना विकासखण्ड में 5 स्टाप डेमों तथा एक लूज बोल्डर बांध के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भावना बालिम्बे ने बताया कि ग्राम मकरी कुठार में स्टाप डेम निर्माण के लिए 4.98 लाख, रक्सेहा में 2 स्टाप डेमों के लिए 9.96 लाख तथा हरदुआ में स्टाप डेम निर्माण के लिए 4.98 लाख रूपये की मंजूरी दी गई है। इसी योजना के तहत बिल्हा में स्टाप डेम निर्माण के लिए 4.98 लाख तथा लूज बोल्डर बांध निर्माण के लिए 95 हजार रूपये की मंजूर दी गई है। इनका निर्माण कार्य संबंधित गांव की वाटर शेड समिति द्वारा कराया जाएगा।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
पन्ना 09 जुलाई 13/नवीन प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें छात्रों को 600 रूपये तथा छात्राओं को 800 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिन अभिभावकों की आय 2 लाख रूपये वार्षिक से कम है उनके बच्चों को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इस संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण एस.एस. मरकाम ने बताया कि भारत सरकार की डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम के तहत यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के पात्र विद्यार्थी अपने बैंक खाते, अभिभावक के आय प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित प्रपत्र में इसके लिए आवेदन करें। सभी संकुल प्राचार्या के माध्यम से आवेदन पत्र शालाओं में उपलब्ध कराए गए हैं। समय पर आवेदन करने पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
कलेक्टर ने 160 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई
जनसुनवाई में दो विकलांगों को मिली विवाह सहायता
पन्ना 09 जुलाई 13/आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया तथा अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने 160 आवेदन पत्रों पर सुनवाई करके उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दो प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए उन्हें तत्काल निःशक्तजन सहायता राशि मंजूर कराके वितरित की गई। कलेक्टर ने निःशक्तजन प्रमोद कुमार ढीमर निवासी ग्राम बिल्हा को 50 हजार रूपये तथा श्रीमती पूर्णिमा प्रजापति निवासी मोहन्द्रा को 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए। इनके जीवन साथी के भी निःशक्त होने के कारण उन्हें यह राशि प्रदान की गई। जनसुनवाई के दौरान राज्य बीमारी सहायता योजना के तीन प्रकरणों को भी मंजूरी प्रदान की गई। कलेक्टर ने आमजनता से प्राप्त पेंशन, बिजली कनेक्शन, मुख्यमंत्री आवास योजना, शिक्षा ऋण, प्रसूति सहायता, हैण्डपम्प मरम्मत, उपचार सहायता, सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी कार्यालय प्रमुख कार्यालय में पृथक से पंजी बनाकर जनसुनवाई के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। इनके निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा करते हुए निराकरण का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें