केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी दरों के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 जुलाई को बढ़कर 103.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 4 जुलाई को दर्ज मूल्य 102.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये के संदर्भ में भी कच्चे तेल की कीमत में 5 जुलाई को वृद्धि का रुख जारी रहा और यह कीमत 6247.00 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि 4 जुलाई को यह 61.78.45 रुपये प्रति बैरल थी। यह डॉलर की कीमत में वृद्धि और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण था। 5 जुलाई को रुपया-डॉलर विनिमय दर 60.34 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर थी जबकि उससे पिछले कारोबारी दिवस 4 जुलाई को यह 60.09 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें