कर्मचारियों का डाटाबेस शीघ्र जमा करायें
- टी.एल. की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे ने निर्देशित किया कि सभी जिला प्रमुख उनके अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों का डाटाबेस शीघ्र जमा करायें । उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के दौरान विभिन्न स्तरों पर लगने वाले कर्मचारियों की गणना हेतु यह आवश्यक है । आपने निर्देशित किया कि यह कार्य इसी सप्ताह पूर्ण करायें । उन्होंने कहा इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी । डाॅ. खाडे ने निर्देशित कि प्रत्येक कर्मचारी का मतदाता पहचान पत्र हो यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होंने कहा जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं है वे शीघ्र बनवायें। आपने कहा प्रत्येक कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सके इसके लिए यह आवश्यक है । उन्होंने कहा कर्मचारी स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा लोगों को भी प्रेरित करें कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर निर्वाचन प्रक्रिया को और मजबूत बनायें । डाॅ0 खाडे ने निर्देशित किया कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन काटने हेतु प्रस्तावति किया जाये । उन्होंने कहा कुछ अधिकारी बैठकों के महत्व को नहीं समझ रहे हैं, यह प्रवृत्ति गलत है । आपने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये । उन्होंने कहा इस हेतु गुरूवार को प्रातः 10 बजे से सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एक-एक शिकायत पर विस्तार से चर्चा कर उसका निराकरण किया जायेगा । डाॅ. खाडे ने कहा किसी भी स्थिति में एक माह से अधिक समय तक कोई भी शिकायत लंबित न रहे । उन्होंने कहा यदि समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया तो दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी । इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री एम.एस. मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री एफ.डी. जाधव, सी.एम.एच.ओ.डाॅ.ए.के. गुप्ता, सी.एस. डाॅ0 सुनीत जैन, ई.ई. डब्लू.आर.डी. श्री पी.के. त्रिपाठी, पी.डब्लू.डी.श्री बी.सी. चैहान, पी.एच.ई. श्री महेन्द्र सिंह, आर.ई.एस. श्री जे.पी.रोहित, डी.एस.ओ.श्री बी.एल.शर्मा, डी.आर.सी.एस. श्री अखिलेश जैन, जिला सहकारी बैंक के जी.एम. श्री एस.एस.कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ.आर.एन.नीखरा, एल.बी.एम. श्री सी.एस. चैहान, डी.एम. लोक सेवा गारंटी श्री के.आर. झा, जिला खनिज अधिकारी श्रीमती दीपमाला तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी, सहायक संचालक ओ.बी.सी. श्री राजकुमार बुंदेला, जिला रोजगार अधिकारी श्री डी.के.सिंह, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.एस.कुशवाहा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक 11 को
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । जिला शहरी विकास अभिकरण की शासी विकाय की बैठक 11 जुलाई 2013 को आयोजित की गई है । जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया है कि यह बैठक प्रातः 11ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रारंभ होगी ।
बाालकों का संरक्षण एवं पुनर्वास जरूरी है: डी.जे. श्री प्रदुम्न सिंह
- विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ द्वारा न्यायालय सभागार में आज किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2000 के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदुम्न सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलित किया गया । श्री प्रदुम्न सिंह ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2000 का उद्देश्य सुधारात्मक है । उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विधि विरोधी किशोर को न्याय सुनिश्चित कराने के साथ-साथ नियमित बालकों की देखरेख व संरक्षण एवं पुर्नवास करना है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किशोर न्याय बोर्ड टीकमगढ़ के प्रधान मजिस्ट्रेट व मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, श्री देवनारायण पटिल ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम के संबंध में विस्तार से बताया । विशिष्ट अतिथि ने जमानत, जाँच, अन्य आदेश व किशोर न्याय अधिनियम के अन्य प्रावधानों को विस्तार से प्रशिक्षार्थियों को बताया । व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश कुमार गुप्ता ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के प्रावधानों व किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया । जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री शाक्य ने किशोर न्याय बोर्ड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह, बाल कल्याण अधिकारी, अधिवक्तागण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सहायक अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में रैलियों का आयोजन 17 से
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अध्यक्ष स्वीप प्लान-2013 श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड पर रैलियों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विकासखंड मुख्यालय पर संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, हाईस्कूल एवं उ.मा.वि. के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित कराकर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुये रैली निकाली जायेगी । तदनुसार टीकमगढ़ में 17 जुलाई को, बल्देवगढ़ में 18 को, पलेरा में 19 को, जतारा में 22 को, पृथ्वीपुर में 24 को तथा निवाड़ी में 25 जुलाई को ये रैलियां निकाली जायेंगी ।
ट्यूशन करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई होगी
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. आर.एन. नीखरा ने बताया कि शासन द्वारा समस्त शासकीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त प्रकार के शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाना प्रतिबंधित किया गया है इसके संबंध में जिले के समस्त प्राचार्याे से उनके अधीनस्त कार्यरत शिक्षकों द्वारा ट्यूशन या प्राईवेट शिक्षण क्रियाकलाप में स्वयं को नही लगाने संबंधी वचन पत्र भी लिये गये है । उन्होंने बताया कि यदि कोई शासकीय शिक्षक ट्यूशन कार्य में लिप्त पाये जाते है, तो उनके विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाई की जायेगी ।
जन सुनवाई में आज 32 आवेदकों की समस्यायें निराकृत
- शाम तक 165 आवेदन प्राप्त हुए
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । राज्य सरकार के निर्णयानुसार आमजनों की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम क्रियान्वित होता है। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड मुख्यालय तक के कार्यालयों में संबंधित अधिकारी मंगलवार को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक मौजूद रहकर वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से भेंट कर समस्यायें सुनते हंै और निपटारा करते है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारियों ने आज जनसुनवाई में 32 आवेदकों की समस्यायंे सुनी और मौके पर उनका निराकरण किया। आज 165 आवेदन जनसेवा केन्द्रे में प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों को कम्प्यूटर में दर्ज कर संबंधित विभागों तक भेजा जाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।
आॅनलाइन सुविधा केंद्रों पर भी जमा होंगे फार्म
- नाम जुड़वाने के लिए व्यापक सुविधाएँ प्रदान
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने से वंचित मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने के लिए व्यापाक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं । सूची में नाम शामिल न होने पर सुविधा केंद्र के अलावा नजदीकी एम.पी. आॅनलाइन कियोस्क एवं सुविधा केन्द्रों पर भी संपर्क किया जा सकेगा । मतदाता इन स्थलों पर फार्म नंबर 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे, ताकि उन्हें मतदाता परिचय कार्ड प्राप्त हो सकेंगे । प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके तथा अन्य पात्र सभी मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का अनुरोध किया है । इनमें वे भी शामिल हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है ।
आज की औसत वर्षा
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 12.3 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 8 मि.मी., बल्देवगढ़ में 1 मि.मी., जतारा में 5 मि.मी., पलेरा में 18 मि.मी., निवाड़ी में 4 मि.मी., पृथ्वीपुर में 47 तथा ओरछा में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 288.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 358 मि.मी., बल्देवगढ़ में 134 मि.मी., जतारा में 180 मि.मी., पलेरा में 363 मि.मी., निवाड़ी में 399.6 मि.मी., पृथ्वीपुर में 306 मि.मी. तथा ओरछा में 277 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में सामाजिक
- कार्यकर्ताओं हेतु आवेदन आमंत्रित
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री जी.एस. शाक्य ने बताया कि किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2000 संशोधन 2006 के प्रावधान अंतर्गत गठित किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के पुनर्गठन के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं के आवेदन चाहे गये है । किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में सदस्यों की नियुक्ति शासन स्तर से की जाना है जिसमे जिले की स्वच्छ छवि वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से जो कि निर्धारित शर्ते पूर्ण करते हों, आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सामाजिक कार्यकर्ता का चयन शासन द्वारा निर्धारित चयन समिति द्वारा किया जायेगा । इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र, बायोडेटा, आवश्यक प्रमाणपत्रों एवं सहपत्रों सहित कार्यालय महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट भवन, टीकमगढ़ में 12 जुलाई 2013 की सायं 5ः30 बजे तक जमा कर सकते है । किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य के रूप में नियुक्त किये जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की अर्हताएं इस प्रकार हैं:- सामाजिक कार्यकर्ता जो बाल अधिकारों संबंधी विषयों से संबंधित स्वास्थ, शिक्षा मंे अन्य कल्याण कारी कार्यों की योजना क्रियान्वयन मे कम से कम पांच वर्षो से सक्रिय रूप से लगा हो । किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक हो । कोई शिक्षक, चिकित्सक, (सेवानिवृत्त लोक सेवक) या कोई व्यवसायिक जो किशोरांे से संबंधित कार्यो मे लगा हो । कोई सामाजिक कार्यकर्ता जो बाल कल्याण में प्रत्यक्ष रूप से लगा हो तथा जिसकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो।
काॅलेजों में आॅन-लाइन प्रवेश का एक और मौका
- 10 से 15 जुलाई तक जमा होंगे फार्म
टीकमगढ़, 9 जुलाई 2013 । राज्य शासन स्तर पर आॅन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई है। प्रवेश के लिए आॅन-लाइन पंजीयन की तिथि समाप्त हो जाने के कारण अनेक विद्यार्थियों के प्रवेश से वंचित रहने की परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश की तिथि में वृद्धि का निर्णय लिया गया है । इसके तहत आगामी 10 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त समय दिया जायेगा। दिनांक 10 जुलाई से आॅन-लाइन रजिस्टेªशन और 11 जुलाई से दस्तावेजों का सत्यापन भी प्रारंभ हो जाएगा । विद्यार्थियों से अपील की गई है कि प्रवेश के लिये दिये जा रहे अतिरिक्त समय की सीमा में रजिस्टेªशन और प्रवेश की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें । उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आॅन-लाइन की प्रवेश प्रक्रिया सफलता से चल रही है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद प्रथम चरण में स्त्रातक एवं स्त्रातकोत्तर में लगभग एक लाख 63 हजार विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें