रांची में झारखण्ड की राजनीतिक हलचल !!! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

रांची में झारखण्ड की राजनीतिक हलचल !!!

झारखंड पीछे, स्वार्थ आगे: अर्जुन 

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अनुसार राज्य में कांग्रेस और झामुमो के बीच सरकार गठन के लिए हो रहा गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। झारखंड का हित इसमें कहीं नहीं है। यह गठबंधन व्यक्तिगत आकांक्षाओं और स्वार्थ को पूरा करने के लिए हुआ है। श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में सरकार के गठन और उसकी स्थिरता पर कांग्रेस शुरू से ही अडंगा लगाती रही है। जब जरूरत पड़ी अपने स्वार्थ साधना के लिए सरकार बनवा दी। जब जी चाहा, कार्यरत सरकारों को अस्थिर कर दिया। राष्ट्रपति शासन के बहाने भी कांग्रेसियों ने अपना हित साधा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब उनकी सरकार अल्पमत में आ गयी तब कांग्रेसियों के पास बहुमत नहीं था। राष्ट्रपति शासन के बहाने उसने झामुमो से बातचीत जारी रखी। उसके पास सरकार गठन का चारा फेंका। आज सरकार बनाने का खेल चल रहा है। श्री मुंडा ने कहा कि जल्द ही वे गठबंधन की इस साजिश की कहानी जनता के सामने लायेंगे। इससे पहले विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल डाॅ सैयद अहमद को गुरुवार ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि आठ जनवरी 2013 को अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन छह महीने तक लगा रहा और इस दौरान किसी भी दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। ऐसे हालात में विधानसभा भंग नहीं किया जाना लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय ने इस मौके पर कहा कि अगर 13 जुलाई तक विधानसभा भंग नहीं की गयी तो 14 जुलाई से भाजपा राजभवन के सामने घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम करने को विवश होगी।  

सीबीआइ और पैसों के खेल से बन रही नई सरकार: झाविमो

रांची। झारखंड विकास दल के नेता प्रदीप यादव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि सीबीआइ का डर दिखाकर कांग्रेस इस राज्य में झामुमो के साथ मिलकर सरकार बना रही है। खरीद-फरोख्त का धंधा भी किया गया है। जिन्हें मंत्री पद नहीं मिलेगा, उन्हें 10-10 करोड़ का आॅफर दिया जा रहा है। हाॅर्स ट्रेडिंग मामले में सीबीआइ जांच चल रही थी, इसे जानबूझकर धीमा कर दिया गया है। इसमें झामुमो और राजद के विधायक फंसने वाले हैं। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा ने इस राज्य को धोखा दिया है। अधिकांश राजनीतिक दल और यहां की जनता नया जनमत चाहती थी पर उसकी भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिस दिन नयी सरकार शपथ ग्रहण करेगी, झाविमो काला दिवस मनायेगा। पार्टी नेता और कार्यकर्ता सभी प्रखंड व जिला मुख्यालयों में विरोध करेंगे। झारखंड को लूटने के लिए दिल्ली के इशारे पर सरकार बनायी जाती है। कांग्रेस की मंशा यहां के खनिज संपदा पर नियंत्रण की है। 

जदयू सरकार गठन में नहीं: राजा पीटर


रांची। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजा पीटर ने कहा कि झारखंड में बनने जा रही नयी सरकार के गठन में जदयू का कोई समर्थन नहीं है। जदयू कांग्रेस और झामुमो दोनों से दूरी बनाकर चल रहा है। राज्यपाल से जदयू विधानसभा भंग करने की मांग पहले ही कर चुका है। हम चुनाव में जाने के लिए तैयार हैं। अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री पीटर ने कहा कि झारखंड विधानसभा का जब कभी आगे चुनाव होगा, जदयू अकेले ही सभी 81 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। लोकसभा के लिए फैसला आलाकमान तय करेगा।   

झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार राज्यहित में नहीं : भाजपा 

राँची। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में झामुमो और कांग्रेस समेत अन्य दलों के सहयोग से बनने वाली सरकार का विरोध करने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने आज यहां कहा कि राज्य में झामुमो व कांग्रेस गठबंधन सरकार राज्यहित में नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस गठबंधन सरकार को बननने से रोका जाए और कांग्रेस-झामुमो के दावे को निरस्त किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार को बहुमत के लिए आवश्यक विधायकों का समर्थन प्राप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि एक ओर झामुमो विधायक नलिन सोरेन व सीता सोरेन अदालत द्वारा वारंट जारी होने के बाद भागे-भागे फिर रहे है, वहीं कांग्रेस विधायक सावना लकड़ा जेल में है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन का निर्णय जनता के साथ सीधे-सीधे धोखा है और इस तरह से जोड़-तोड़ के लिए सरकार गठन का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल से यह मांग की है कि सरकार बनाने के लिए दावा करने वाले झामुमो-कांग्रेस नेताओं को वे विधायकों का राजभवन के समक्ष परेड कराने का निर्देश दें। रवींद्र राय ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो नेता आपस में मिलकर झारखंड की राजनीति के लिए फिर से एक काला  अध्याय लिखने के प्रयास में है और यह न राज्य की जनता में हित में होगा और न ही विकास को गति दी जा सकेगी।

सरकार का गठन शुभ संकेत : नामधारी

राँची। झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और चतरा के निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी ने राज्य में नयी सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया व्यä करते हुए कहा कि लोकप्रिय सरकार का गठन आवश्यक है और यह लोकतं«ा के लिए शुभ संकेत है।इंदर सिंह नामधारी ने चतरा में प«ाकारों से बातचीत में कहा कि सरकार का गठन काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने सरकार बनाने में विलंब को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। निर्दलीय सांसद ने आज के राजनेताओं को यह नसीहत दी कि सिर्फ राजसत्ता तक पहुंचना ही अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आये प्राÑतिक आपदा राज्य ही नहीं, बलिक पूरे देश के लिए «ाासदी का विषय है। सांसद ने संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के सभी नागरिकों को पर्याप्त सुविधा देने की वकालत की। सांसद द्वारा हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपने सांसद निधि से दस लाख रुपये उत्तराखंड सरकार को भजे है।

 देवाशीष गुप्ता जेपीएससी के अध्यक्ष नियुक्त 

राँची। राज्य सरकार ने आज सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी देवाशीष गुप्ता को अध्यक्ष, झारखंड लोक सेवा आयोग के पद पर नियुक्त किया है। देवाशीष गुप्ता अपने पदभार ग्रहण की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक अध्यक्ष, झारखंड लोक सेवा आयोग, राँची का पद धारण करेंगे। यह आदेश शिव बसन्त, अध्यक्ष, झारखंड लोक सेवा आयोग की सेवानिवृत्ति की तिथि 07-07-2013 के पश्चात देवाशीष गुप्ता के योगदान की तिथि से प्रभावी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: