नरकटियागंज (बिहार) की खबर (05 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (05 जुलाई)

शहरी क्षेत्र के लिए बने नये टाउन फीडर का विधायक ने किया लोकार्पण

नरकटियागंज, नरकटियागंज शहर स्थित बिजली सबग्रीड में चिरप्रतिक्षित टाउनफीडर आज अलग हो गया। इस मौके पर विधायक सतीश चन्द्र दूबे ने फीता काट कर शहरी लोगांे को अलग टाउन फीडर का तोहफा दिया। अब शहरवासियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। सतीश चन्द्र दूबे ने कहा कि शहर के लोगो की बिजली समस्या के समाधान की दिशा में यह एक ठोस कदम है। मौके पर सहायक विद्युत अभियन्ता विकास  कुमार, कनीय अभियन्ता खतीब अहमद समेत अन्य विद्युतकर्मी तथा विधायक सतीश चन्द्र दूबे के साथ उनके पार्टी के कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे। अब शहरी इलाके को ग्रामीण क्षेत्र के बराबर नहीं तो पर्याप्त वाल्टेज के साथ बिजली अवश्य मिलेगी। विधायक के अनुसार अब विजली की समस्या नहीं रह जाएगी। सभी ट्राॅन्सफर्मर के काम होेंगे आवश्यकता पड़ने पर नये टान्सफर्मर लगाये जाएंगे।

डुमरिया के आठ लोगों पर विद्युत चोरी की प्राथमिकी

नरकटियागंज प्रखण्ड के डुमरिया पंचायत के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर बिजली चुराने की प्राथमिकी शिकारपुर थाना में दर्ज कराई गयी है। इस बाबत बताया गया है कि डुमरिया पंचायत में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस बल के साथ विद्युत एसडीओ विकास कुमार, कनीय अभियन्ता खतीब अहमद व कनीय सारणी पुरूष रमेश कुमार पाण्डेय ने डुमरिया में छापामारी किया। छापेमारी के दौरान शम्भू सोनी, श्याम साह, सतन साह, दहाड़ी साह, जोकी यादव, श्रीकान्त साह, गणेश साह और महेश गांेड को बिजली चुराते पकड़ा। उसके बाद विद्युत अभियन्ता विकास कुमार के आवेदन पर उपर्युक्त विद्युत उपभोक्ताओं पर शिकारपुर थाना काण्ड संख्या 196/13 दज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रहीं है।

करीब डेढ माह बाद बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज

नरकटियागंज, शहर के शिवगंज निवासी खुशबू 25 वर्ष पति अमन शाह(काल्पनिक) ने बेतिया पुलिस कप्तान को दिये अपने आवेदन में खुलासा किया है कि विगत एक-डेढ माह पूर्व कृषि बाजार प्रांगण परिसर स्थित खेत में शौच के लिए करीब 8 बजे रात को निकली। इस दरम्यान इबरान हुसैन वल्द फिदा हुसैन ने चाकू दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। बकौल खुशबू , बलात्कारी ने उसके मुँह पर रसायनयुक्त रूमाल रखकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को एक कमरे में बन्द पाया। उसने बताया कि लगातार पीडि़ता का यौन शोषण किया गया। उसने यह भी बताया कि इबरान हुसैन के दो भाइयों राजा हुसैनव तालिम हुसैन को भी वहाँ देखा गया। उसने आशंका व्यक्त किया है कि इबरान के भाइयों ने पीडि़ता के यौन शोषण के मामले में अपने भाई का सहयोग किया है। इधर 2 जुलाई 2013 को पीडि़ता का बयान शिकारपुर पुलिस ने दर्ज किया और उसके बयान के बुनियाद पर मामले की जाँच कर इबरान हुसैन, राजा हुसैन व तालिम हूसैन को नामजद करते हुए शिकारपुर थाना में काण्ड संख्या 195/13 दर्ज किया है। यह मामला दो सम्प्रदाय के बीच का है, इसलिए पुलिस काफी एहतियात बरत रहीं है।

घटिया ढलाई को तोड़वाया

नरकटियागंज, स्थानीय शहर में हो रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आया तो वार्डवासियों व अधिकारियों की की पहल पर बुडको व वैभव कन्सट्रक्सन के लोगों की आँखे खुल गयी है। शुक्रवार को शिवगंज स्थित नागंेन्द्र तिवारी चैक पर बन रहे पुलिया को कन्सट्रक्शन कम्पनी के वरीय लोगो ने देखा और  जाँच के दौरान काम कर रहे पेटी कान्ट्रैक्टर को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बबलू जी ये आपका शहर है अच्छा काम करेंगे तो दुनिया याद करेगी। गौरतलब है कि ढलाई के दौरान पुलिया में सीमेन्ट की मात्रा काफी कम पायी गयी। उसके बाद बबलू पाण्डेय ने कहा कि अब सही ढलाई कर दी जाएगी। वैसे शहर के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पहले से मिली है और इस बाबत अनुमण्डल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नरकटियागंज विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर विकास के कार्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम के रवैये को देखकर बुडको और  वैभव कन्सट्रक्सन ने अपने काम की  गुणवत्ता पर ध्यान देना तेज कर दिया है।




(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: