खाद्य सुरक्षा बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी.

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है. इससे पूर्व, इसे कैबिनेट से मंजूरी के बाद विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व, सरकार ने गुरुवार देर रात 10 बजे खाद्य सुरक्षा पर अध्यादेश को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजा था. 
    
राजनीतिक विरोध को दरकिनार करते हुए सरकार ने देश की दो तिहाई आबादी को हर महीने सब्सिडी दरों पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न का अधिकार प्रदान करने के लिए अध्यादेश लाने का बुधवार को फैसला किया था.
    
विपक्षी दलों ने अध्यादेश लाने के लिए सरकार की आलोचना की और संसद की अनदेखी करने का आरोप लगाया. संसद का मानसून सत्र कुछ ही सप्ताह में शुरू होना है. सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह करोड़ों लोगों को खाद्य सुरक्षा मुहैया कराना चाहती है.

कोई टिप्पणी नहीं: