मप्र के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाजपा से निष्कासित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

मप्र के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाजपा से निष्कासित


नौकर के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपों से घिरे पूर्व वित्तमंत्री राघवजी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। राघवजी को मंत्री पद से दो दिन पहले शुक्रवार को हटाया गया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में राघवजी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर लिया गया है। 

तोमर ने बताया कि हबीबगंज थाने में शिकायत देने वाला फरियादी शुक्रवार से लापता था, रविवार को वह सामने आया और उसने हबीबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा, कैलाश जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा व राज्यसभा सदस्य अरविंद दवे की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राघवजी के मसले पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। 

तोमर ने आगे बताया कि राघवजी के खिलाफ होने वाली जांच के निष्कषों पर विचार होगा, फिलहाल उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। वहीं तोमर ने पार्टी के संगठन मंत्री अरविंद मेनन पर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। राघवजी की सीडी बनवाने का दावा करने वाले शिवशंकर पटैरिया को पार्टी ने शनिवार को ही निलंबित कर दिया था। वहीं राघवजी को पहले मंत्री पद से और अब

कोई टिप्पणी नहीं: