दिग्विजय राम नहीं रावण के वंशज : रामदेव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जुलाई 2013

दिग्विजय राम नहीं रावण के वंशज : रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे जो बोल बोलते हैं वह रावण का ही वंशज बोल सकता है, राम का वंशज कभी नहीं। वह किस वंश के हैं, उनका चरित्र, संस्कार बता देता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित युवा भारत सम्मेलन में रविवार को बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग एक नारी (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी) पर आरोप लगा रहे हैं, महिलाओं पर आरोप कायर व नपुंसक लोग ही लगाते हैं। राम ने रावण के साथ न्याय किया था, ठीक इसी तरह शिवराज को भी ऐसे लोगों के साथ न्याय करना है।


रामदेव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे लोग हैं, जो पूरे देश में फैल गए हैं, उनके एक बयान से कांग्रेस के हजारों नहीं लाखों वोट कम हो रहे हैं। आजादी के आंदोलन में इन लोगों के पूर्वजों ने देश के साथ गद्दारी कर अंग्रेजों का साथ दिया था। ऐसे राक्षसों का नाम वह जुबान पर लाना नहीं चाहते। शिवराज को भी वह सलाह देते हैं कि ऐसे लोगों के नाम जुबान पर न लाएं, क्योंकि ऐसे लोग अपने कर्मों से ही खत्म हो जाते हैं। 



उन्होंने आगे कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और निर्माण की शुरुआत आदर्श शिक्षा पद्घति से होगी। इसके लिए जरूरी है कि पाठयक्रम में योग को शामिल किया जाए। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग के पाठयक्रम को आंशिक रूप से लागू किया है। हम चौहान को एक पाठयक्रम दे रहे हैं, जिसे लागू किया जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं: