मर्दानी' के लिए वजन घटाएंगी रानी मुखर्जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

मर्दानी' के लिए वजन घटाएंगी रानी मुखर्जी


शारीरिक प्रशिक्षक समीर जौरा इन दिनों अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'मर्दानी' के लिए तैयार करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रानी को फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 12 से 13 किलोग्राम वजन कम करना पड़ेगा। जौरा ने कहा, "मैं 'मर्दानी' के लिए रानी को प्रशिक्षण दे रहा हूं। वह फिल्म के लिए 12 से 13 किलोग्राम तक वजन कम करेंगी। हमने दो सप्ताह पहले ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया और वह तीन किलोग्राम वजन कम कर चुकी हैं।" फिल्म में रानी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए उनका फिट होना जरूरी है।


प्रदीप सरकार इसका निर्देशन करेंगे। पूर्व में रानी सरकार की फिल्म 'लागा चुनरी में दाग-जर्नी ऑफ ए वुमन' में अभिनय कर चुकी हैं। जौरा भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग' के लिए फरहान अख्तर को भी प्रशिक्षण दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: