रुपया डॉलर के मुकाबले 61 रुपए के पार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

रुपया डॉलर के मुकाबले 61 रुपए के पार.

भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले फिलहाल वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। इस हफ्ते कारोबार के पहले दिन रुपया डॉलर के मुकाबले 61 रुपए के पार चला गया। रुपए में अब तक की यह रिकॉर्ड गिरावट है। इससे पहले रुपया 60.76 के लेवल तक नीचे गया था। वहीं आज रुपए में गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट गए और एक डॉलर की कीमत 61.10 रुपए हो गई। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 60.23 पर बंद हुआ था। 

आज रुपए में आई रिकॉर्ड गिरावट की वजह यूएस में बेरोजगारी दर में आई बढ़ोतरी बताई जा रही है। अमेरिकी फेडरल बैंक ने वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज में भारी कटौती शुरू कर दी है। पिछले साल सिंतबर में भी फेडरल बैंक ने यही कदम उठाया था। फेडरल बैंक के इस कदम से ट्रेडर्स डरे हुए हैं तो दूसरी तरफ भारत में करंट अकाउंट डेफिसिट से डरे हुए हैं। ऐसी स्थिति में इन्वेस्टमेंट बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। 

इन्वेस्टर्स रुपए को तवज्जों नहीं दे रहे हैं और उनका पूरा फोकस डॉलर पर है। विदेशी इन्वेस्टर्स रुपए की पस्त हालत के बीच अपनी पूंजी लगाने के बजाय निकालने में लगे हैं। हालांकि, रिजर्व बैंक की तरफ से उठाए गए कुछ कदम नाकाफी साबित हुए। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा था हम किसी खास एक्सचेंज रेट पर अपना ध्यान फोकस नहीं कर सकते। 

कोई टिप्पणी नहीं: