मिस्र में तख्ता पलट के समर्थन में हज़ारों लोग सडकों पर आए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

मिस्र में तख्ता पलट के समर्थन में हज़ारों लोग सडकों पर आए.

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का सेना द्वारा तख्ता पलट किए जाने के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। दूसरी ओर अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेगी।

मुर्सी समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच करीब दो दिन तक चली हिंसा के बाद यह प्रदर्शन हो रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए प्रधानमंत्री की घोषणा सोमवार को की जाएगी। सेना ने बुधवार को राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्ता पलट कर दिया था। 

राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार अहमद अल मुसलीमनी ने बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए अंतरिम राष्ट्रपति एडली मंसूर का झुकाव मध्य वाम समर्थक वकील जियाद बहा अलदीन की ओर तथा उप राष्ट्रपति पद के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद अलबरदेई की ओर है। कहा जाता है कि मंसूर ने अलबरदेई के साथ के बिना ही एक योग्य उम्मीदवार खोजने की कोशिश की। सलाफी इस्लामी अलबरदेई की उम्मीदवारी के खिलाफ हैं।

सलाफियों का कहना है कि अलबरदेई विभाजन करने वाले प्रधानमंत्री होंगे। अलबरदेई की छवि एक मुखर धर्मनिरपेक्ष और इस्लामी मुर्सी के धुर विरोधी की है। बहा अलदीन के नाम पर भी सलाफी अल नूर पार्टी के प्रमुख ने आपत्ति जताई है क्योंकि वह अलबरदेई के ‘नेशनल साल्वेशन फ्रंट’ गठबंधन से जुड़े रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: