हैदराबाद हॉट्सशॉट्स ने सायना को 1.2 लाख डॉलर में खरीदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 22 जुलाई 2013

हैदराबाद हॉट्सशॉट्स ने सायना को 1.2 लाख डॉलर में खरीदा


saina nehwalभारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी और लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं सायना नेहवाल को इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के लिए सोमवार को हुई नीलामी में हैदराबाद हॉट्सशॉट्स टीम ने 120,000 डॉलर में खरीदा। सायना की आधार कीमत 50 हजार डॉलर रखी गई थी। विश्व के सर्वोच्च वरीय पुरुष स्टार मलेशिया के ली चोंग वेई को मुम्बई मास्र्ट्स ने सबसे अधिक 135,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा।

भारत के पुरुष स्टार पारूपल्ली कश्यप को बांगा बीट्स ने 75,000 डॉलर में हासिल किया। कश्यप और वेई की भी आधार कीमत 50 हजार डॉलर थी। 10 लाख डॉलर इनामी आईबीएल का आयोजन 14 से 31 अगस्त के बीच देश के छह शहरों में होगा। विश्व के सबसे धनी बैडमिंटन लीग में दुनिया भर के शीर्ष-50 खिलाड़ी शिरकत करते नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: