देश के शेयर बाजारों में सोमवार को सुबह के कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.25 बजे 198.64 अंकों की गिरावट के साथ 19,297.18 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,822.15 पर कारोबार करते देखे गए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.84 अंकों की गिरावट के साथ 19,418.98 पर और जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,833.15 पर खुला।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें