मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी के सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने साथी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "उनके खिलाफ आरोप निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके।"
सेक्स स्कैंडल में आरोपी बनाए जाने के बाद राघवजी छिपे हुए थे और पिछले कुछ दिनों से फरार थे। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो नौकरों द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने उनसे इस्तीफा मांग लिया। नौकरों ने राघवजी के खिलाफ पिछले सप्ताह पुलिस में कुकर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें