मलेरिया, डेंगू और अन्य वायरल बुखार में अंतर बताएगा सॉफ्टवेयर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

मलेरिया, डेंगू और अन्य वायरल बुखार में अंतर बताएगा सॉफ्टवेयर.

भारतीय डॉक्टरों ने एक रूसी प्रयोगशाला के सहयोग से एक ऐसे सॉफ्टवेयर को विकसित करने में सफलता हासिल की है जो मलेरिया, डेंगू और अन्य वायरल बुखार में अंतर बता देगा। इन सभी रोगों के लक्षण समान होने के कारण इनमें भेद करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता था।

सॉफ्टवेयर का विकास राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल और सेंट पीटर्सबर्ग के लैब टेक लिमिटेड द्वारा किया गया है। उम्मीद है कि इस सॉफ्टवेयर के कारण रोग का जल्द पता चलेगा, इलाज की लागत कम होगी और रोगी को बहुत कम एंटीबायोटिक दवाएं देने की जरूरत होगी।

सर गंगाराम अस्पताल के रूधिर विज्ञान विभाग की अध्यक्ष मनोरमा भार्गव ने कहा कि डॉक्टरों के सामने मलेरिया और डेंगू को अलग करने में भारी कठिनाई आती थी क्योंकि दोनों के लक्षण समान हैं। भार्गव ने कहा कि मानसून और उसके बाद उत्तर भारत में मलेरिया और अन्य वायरल संक्रमण चरम पर होता है। इस समय डेंगू को मलेरिया से अलग करने के लिए काफी अधिक परीक्षण किए जाते हैं और उनके परिणाम आने तक दोनांे रोगों की दवाएं एक साथ चलाई जाती हैं। इससे इलाज का खर्च बढ़ता है और अनावश्यक एंटीबायोटिक दवाएं देनी होती हैं। इस संबंध में एक शोध पत्र 15 जून को अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: