नरेन्द्र मोदी टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए पहुंचेंगे बिहार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

नरेन्द्र मोदी टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए पहुंचेंगे बिहार


पिछले लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए भले ही नहीं आने दिया गया हो परंतु राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जनता दल (युनाइटेड) के अलग होने के बाद शनिवार को पहली बार वे बिहार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।  भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी शाम को छह बजे टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए गुजारात से ही बिहार के नेताओं और कार्यकताओं से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे पंचायत, जिला और प्रदेश समिति के नेताओं से अलग-अलग बात करेंगे। 


अभी तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यू) के हर वार पर खामोशी अख्तियार किए हुए मोदी का यह पलटवार माना जा रहा है। इस खास कार्यक्रम के लिए वीडियो ब्रिज तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मोदी इस बातचीत के जरिए बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस तकनीक का इस्तेमाल हाल के दिनों में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोदी ने किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: