सोमदेव ने मौजूदा चैम्पियन डॉल्गोपोलोव को हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

सोमदेव ने मौजूदा चैम्पियन डॉल्गोपोलोव को हराया


somdev devvarman
भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने भारी उलटफेर करते हुए मंगलवार को एटीपी 500 सिटी ओपन टूर्नामेंट में मौजूदा चैम्पियन यूक्रेन के एलेक्जेंडर डॉल्गोपोलोव को 6-3, 7-6 (7/4) से हरा दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने टूर्नामेंट के नौवें और विश्व के 25वें वरीय डॉल्गोपोलोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

गुरुवार को होने वाले अंतिम-8 दौर के मुकाबले में सोमदेव का सामना आठवें वरीय जॉन इश्नर और एलेक्स कुज्नेत्सोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। सोमदेव ने पहले दौर में अमेरिका के रायन विलियम्स को हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: