फ्रांस के यानिक एग्नेल ने विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में 200 मीटर फ्रीस्टाईल स्पर्धा के पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर ओलम्पिक के साथ-साथ विश्व चैम्पियनशिप में जीतने की दोहरी उपलब्धि हासिल की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टूर्नामेंट में मंगलवार को मिली जीत के साथ ही एग्नेल ने ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों अग्रणी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल करने का दोहरा कारनामा कर दिखाया।
एग्नेल ने यह तैराकी रेस प्रतियोगिता 1:44.20 मिनट में पूरी की और अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कोनोर डायर से एक सेकेंड के अंतर से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने इस तैराकी स्पर्धा में शुरू से आखिर तक बड़त कायम रखी, लेकिन कोनोर ने भी आखिरी समय में स्तब्धकारी प्रदर्शन किया। एग्नेल इससे पहले 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता हैं।
दूसरी तरफ माइकल फेल्प्स के उत्तराधिकारी माने जा रहे रेयान लोचते के लिए यह एक और निराशाजनक टूर्नामेंट रहा, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहे और कोई भी पदक प्राप्त नहीं कर सके। लोचते पिछले वर्ष ओलम्पिक में भी चौथे स्थान पर ही रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें