बिहार के जमुई में भूमि विवाद में पिता-पुत्री की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

बिहार के जमुई में भूमि विवाद में पिता-पुत्री की हत्या

बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में गुरुवार को भूमि विवाद में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने पड़ोसी और उसकी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सुखदेवा गांव निवासी अवध पासवान का अपने ही पड़ोसी पप्पू पासवान और अवध पासवान (हमनाम) के साथ एक छोटे से भूखंड को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद था। इस विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हुई। आरोप है कि इसी दौरान पप्पू और अवध ने धारदार हथियार से अपने प्रतिद्वंद्वी अवध और उनकी बेटी नीलमती देवी की हत्या कर दी। 

जमुई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: