मधुबनी मे विषाक्त भोजन खाने से 50 छात्र बीमार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

मधुबनी मे विषाक्त भोजन खाने से 50 छात्र बीमार.

बिहार के मधुबनी जिले के विस्फी थानांतर्गत नूरचक गांव के नवटोलिया स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को विषाक्त मध्याहन भोजन खाने के बाद करीब 50 छात्र बीमार पड़ गए। इसमें छिपकली गिर गयी थी।  
     
विस्फी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा ए के प्रभात ने बताया कि बीमार बच्चों का इलाज जारी है और उनमें पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
     
नवटोलिया स्थित मध्य विदयालय में आज विषाक्त मध्याहन भोजन खाने के बाद पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद इन बच्चों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। मध्याह्न भोजन में एक मरी हुई छिपकली पायी गयी। स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे विस्फी के अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: