मध्याह्न् भोजन खाकर बिहार में स्कूली बच्चों की हुई मौत के मामले पर राज्य सरकार की परोक्ष तौर आलोचना करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि बच्चों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक है, लेकिन साथ ही जरूरी है कि उन पर कोई राजनीति न हो।
उल्लेखनीय है कि बिहार के सारण जिले में एक स्कूल में मध्याह्न् भोजन खाकर 21 बच्चों की मौत हो गई। पटना अस्पताल में 10 बच्चे जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें