टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई )

टंट्या भील स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013 । आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग एवं म0प्र0 आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से टंट्या-भील स्वरोजगार योजना अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु स्वयं का उद्योग, सेवा या व्यवसाय स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु लागू की गई है । उन्होंने बताया इसके लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, अनुसूचित जनजाति वर्ग का (स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी) हो, आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 40 वर्ष के बीच हो, ऋण गारंटी निधि योजना अंतर्गत गारंटी शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा केवल उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए देय होगी व्यवसाय के लिए नहीं, आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का चूककर्ता, अरोधी नहीं होना चाहिए तथा आवेदक माॅड्यूलर एम्पालयबल स्किल्स प्रमाण पत्र प्राप्त एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित हो । टंट्या भील स्वरोजगार योजना बैंक आधारित है । इस योजनान्तर्गत 50 हजार से 25 हजार रूपये तक की कुल परियोजना लागत पर 30 प्रतिशत अनुदान प्रति इकाई अधिकतम 3 लाख रूपए देय होगा । इस योजनान्तर्गत जिले को 25 इकाई का चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में भौतिक लक्ष्य आबंटित किया गया है । जिले में निवासरत् अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियाँ कार्यालयीन समय में निगम की शाखा/जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग टीकमगढ़ से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सहपत्रों सहित जमा कर सकते हैं ।

स्वरोजगार स्थापित करने आवेदन आमंत्रित , अंतिम तिथि 31 अगस्त

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, टीकमगढ़ के कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि अनुसूचित जाति वर्ग को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा अंत्योदय स्वरोजगार योजनान्र्तगत पात्रताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । इस हेतु आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, आवेदक जिले का निवासी हो, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 27 हजार 5 सौ रूपए एवं ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार रूपए से अधिक न हो अथवा गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र हो, आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा पूर्व से किसी बैंक से शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो अथवा डिफाल्टर न हो । उन्होंने पात्रताधारियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध होने पर स्वीकृत ऋण का 50 प्रतिशत या अधिकतम दस हजार रूपए अनुदान देय है । इस योजनान्र्तगत आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड एवं परिचय पत्र संलग्न कर 31 अगस्त 2013 तक जमा कर सकते है । 

शासकीय रोपणियों में हरे घास की बिक्री, 15 जुलाई को संजय निकुंज गोवा में

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013 । सहायक संचालक उद्यान श्री एस.एस.कुशवाहा ने बताया है कि रोपणियों में हरे घास की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया इस हेत इच्छुक व्यक्ति निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। तदनुसार शासकीय संजय निकुंज गोवा में 15 जुलाई को, शासकीय उद्यान जतारा में 16 को तथा शासकीय उद्यान ककावनी में 18 जुलाई 2013 को हरे घास की नीलामी की जायेगी । इस संबंध में विस्तृत जानकारी सहायक संचालक उद्यान कार्यालय, टीकमगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

जिला पंचायत की बैठक 15 को 

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया है कि जिला पंचायत की साामान्य सभा की बैठक 15 जुलाई 2013 को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में रैलियों का आयोजन 17 से 

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013 । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अध्यक्ष स्वीप प्लान-2013 श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड पर रैलियों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विकासखंड मुख्यालय पर संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, हाईस्कूल एवं उ.मा.वि. के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित कराकर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुये रैली निकाली जायेगी । तदनुसार टीकमगढ़ में 17 जुलाई को, बल्देवगढ़ में 18 को, पलेरा में 19 को, जतारा में 22 को, पृथ्वीपुर में 24 को तथा निवाड़ी में 25 जुलाई को ये रैलियां निकाली जायेंगी ।  

आज की औसत वर्षा

टीकमगढ़, 12 जुलाई 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 0 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 0 मि.मी., बल्देवगढ़ में 0 मि.मी., जतारा में 0 मि.मी., पलेरा में 0 मि.मी., निवाड़ी में 0 मि.मी., पृथ्वीपुर में 0 तथा ओरछा में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 311.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 374 मि.मी., बल्देवगढ़ में 136 मि.मी., जतारा में 190 मि.मी., पलेरा में 428 मि.मी., निवाड़ी में 411.6 मि.मी., पृथ्वीपुर में 337 मि.मी. तथा ओरछा में 305 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: