विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 10 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 10 जुलाई )

श्रीमती साधना सिंह ने मानौरा में पूजा अर्चना की

मानौरा में आज जगदीश स्वामी की रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए उन्होंने और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी मानौरा में पहुंचकर पूजा अर्चना की। ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रायसिंह नरवरिया ने भी पूजा अर्चना की।

स्व-रोजगार योजना तहत आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की नवीन टट्यां भील स्व-रोजगार योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों से स्वंय का रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया है कि ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

संविदा वर्ग दो के लिए इण्डक्शन प्रशिक्षण 20 से आयोजित

नव नियुक्त 155 संविदा वर्ग-दो के लिए इण्डक्शन प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन 20 से 29 जुलाई तक डाइट विदिशा में आयोजित किया गया है इस प्रशिक्षण में विज्ञान तथा कला समूह के समस्त विषयों का प्रशिक्षण संबंधितों को प्रदाय किया जायेगा।

जिले मंें 511.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 511.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 123.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। बुधवार 10 जुलाई को जिले में 20.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 477.6 मि0मी0, बासौदा में 705.2 मि0मी0, कुरवाई में 525 मि0मी0, सिरोंज में 289 मि0मी0, लटेरी में 344 मि0मी0, ग्यारसपुर में 587 मि0मी0, गुलाबगंज में 687 मि0मी0 और नटेरन में 476 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बुधवार 10 जुलाई को जिले की सिरोंज तहसील को छोड़कर बाकी सातों तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विदिशा में 45 मि0मी0, बासौदा में 10 मि0मी0, कुरवाई में 19 मि0मी0, लटेरी में दो मि0मी0, ग्यारसपुर में 14 मि0मी0, गुलाबगंज में 46 मि0मी0 और नटरेन तहसील मंे 25 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।

सचिव के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज

जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने बताया है कि जनपद पंचायत नटेरन की ग्राम पंचायत रावन के तत्कालीन ग्राम सचिव मेहरबान सिंह धाकड़ द्वारा समग्र स्वच्छता अभियान की राशि में गबन, वित्तीय अनियमितताओं की त्रुटियां पाए जाने पर तत्कालीन सचिव मेहरबान सिंह धाकड़ के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।

अर्थदण्ड की कार्यवाही

वक्करंगी साॅफ्टवेयर्स लिमिटेड द्वारा लोेक सेवा केन्द्र नटेरन में आवेदनों को दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। इनके द्वारा गलत आवेदन दर्ज करने के कारण आरपीएफ की कंडिकाओं के तहत कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है। जारी आदेश में उल्लेख है कि लोक सेवा केन्द्र नटेरन में एक आवेदन गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने हेतु प्राप्त किया गया था। केन्द्र द्वारा आवेदन नगरीय क्षेत्र में दर्ज किया गया था जो त्रुटिपूर्ण है और आवेदन अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित किया गया था जबकि उक्त सेवा के लिए पदाभिहित अधिकारी तहसीलदार है इस संबंध में लोक सेवा केन्द्र नटेरन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था और संबंधित से जबाव चाहा गया था परन्तु संबंधित के द्वारा किसी भी प्रकार का जबाव प्रस्तुत नही करने के फलस्वरूप 250 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थ दण्ड की  राशि सात दिवस के भीतर जिला ई-गवर्नेन्स समिति विदिशा के कलेक्शन खाता में जमा कर रसीद कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। 

कोई टिप्पणी नहीं: