नक्सल हिंसा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं 26 जिले : आरपीएन सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 27 अगस्त 2013

नक्सल हिंसा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं 26 जिले : आरपीएन सिंह

देश के 26 जिले नक्सल हिंसा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने आज लोकसभा को बताया कि हिंसा की स्थिति के आधार पर नौ राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 106 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित माने जाते हैं।
    
उन्होंने कहा कि हालांकि इन 106 जिलों में से 26 जिलों में देश की कुल वामपंथी उग्रवादी हिंसा की 70 फीसदी हिंसा होती है इसलिए गंभीर रूप से प्रभावित जिलों की संख्या 26 है। सिंह ने जगदानंद सिंह के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 2013 में 31 जुलाई तक नक्सल हिंसा की घटनाओं की संख्या 678 थी। 2012 में 1415 ऐसी घटनाएं हुई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: