मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में भारत ने जीते 5 पदक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 1 अगस्त 2013

मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में भारत ने जीते 5 पदक


54वें अंतर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में भारत को दो रजत एवं तीन कांस्य पदक हासिल हुए हैं। गुरुवार को जारी एक वक्तव्य से यह जानकारी मिली। वक्तव्य के अनुसार, "कोलकाता के सांगिक साहा और नई दिल्ली के शुभम सिन्हा ने रजत पदक, जबकि भिलाई के पल्लव गोयल, हैदराबाद के प्रणब नूति और पुणे के आनीष प्रसाद सेवेकरी ने कांस्य पदक हासिल किया।" विजेता खिलाड़ियों के अलावा पुणे के चैतन्य टप्पू भी भारतीय टीम में शामिल थे।


कोलंबिया के सैंटा मार्टा में हुई इस प्रतियोगिता में 97 देशों के 528 छात्रों ने हिस्सा लिया था। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के तहत विज्ञान शिक्षा के लिए स्थापित होमी भाभा केंद्र ने छह सदस्यीय भारतीय टीम को प्रायोजित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: