केंद्र सरकार कमजोर और कायर : गिरिराज सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

केंद्र सरकार कमजोर और कायर : गिरिराज सिंह

भाजपा ने यूपीए पर प्रहार करते हुए यूपीए सरकार को देश का सबसे कमजोर, कायर और नपुंसक सरकार की संज्ञा दी है. बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने केंन्द्र की यूपीए सरकार को देश का सबसे कमजोर, कायर और नपुंसक सरकार की संज्ञा दी है. 

बिहाशरीफ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के पांच जवान सरहद पर शहीद हो गए लेकिन केंन्द्र सरकर पाकिस्तान को मुंहतोड जबाब देने के बजाए पुरी सरकार उसके बचाव में खड़ी दिखी चाहे वह रक्षा मंत्री का बयान हो या विदेश मंत्री का. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार सैनिकों के शव के पटना एयरपोर्ट पहुचने के बाद सरकार का कोई नुमांइदा नहीं पहुंचता है, वह शर्मनाक है. इतना ही नहीं अंतिम संस्कार के दौरान भी सरकार की ओर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचना शहीदों के प्रति सरकार के रवैये की दर्शाता है. 

उन्होंने इस घटना के बाद जिस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा नवाज शरीफ को बचाव किया गया, उसके लिए मुख्यमंत्री को पाकिस्तान में घर बनाकर रहने की नसीहत दे डाली. सिंह ने बिहार के मंत्री भीम सिंह के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उनके द्वारा यह कहा गया था कि जवान होते ही है शहीद होने के लिए. उन्होंने कहा कि उनका बयान शर्मनाक है. जवानों के प्रति यह क्रूर मजाक है. उन्होंने कहा कि देश के लोग तब तक सांस लेगें जब तक सरहद पर तैनात जवान सांस ले रहे है. सिंह ने कहा कि बिहार सरकार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर गयी है. 

इशरत जाहां जिसे आईबी द्वारा आंतकी घोषित कर दिया गया था उसे बिहार की बेटी बनाने में पूरा कुनबा लग गया जबकि आज बिहार का चार सपूत मारे गये लेकिन उन शहीदों के प्रति दो आंसू नहीं गिरे. चापाकल में जहर मिलने के मामले में भाजपा नेताओं पर लगे आरोप को सरकार की अक्षमता करार दिया. उन्होंने कहा कि सराकर अपनी अक्षतमा छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप मढने का काम कर रही है जबकि र्पिोट में साफ हो गया कि कोई जहर नहीं दिया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री को अहंकारी की संज्ञा देते हुए कहा कि आने वाले 2014 के चुनाव में जनता सबक सीखाने को काम करेगी. इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन केसरी, राजेश्वर सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग मौजुद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: