.jpg)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में देशभर के 121 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे. भारत छोड़ो आंदोलन की 71 वीं वर्षगांठ पर ये खास समारोह आयोजित किया जा रहा है. आज राष्ट्रपति भवन में यह समारोह आयोजित किया गया है.
देशभर के राज्यों और संघशासित प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रित किया गया है. वर्ष 2003 से प्रत्येक वर्ष 09 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में इस स्वागत समारोह का आयोजन किया जाता है.
भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत 09 अगस्त, 1942 को हुई थी. 08 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने मुंबई में औपचारिक रूप से अंग्रेजो भारत छोड़ों का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था. अगले ही दिन गांधी जी सहित राष्ट्रीय नेताओं को ब्रितानी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था और इसी दिन अर्थात 09 अगस्त को गांधी जी के शीघ्र आजादी के आह्वान के बाद स्वाभाविक रूप से देशभर में सविनय अवज्ञा आंदोलन फैल गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें