अगरबत्ती से भी हो सकता है स्वास्थ्य को खतरा! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

अगरबत्ती से भी हो सकता है स्वास्थ्य को खतरा!


agarbatti
प्रतिदिन हमारे घरों में आराध्य की अर्चना के लिए जलाई जाने वाली सुगंधित अगरबत्ती से भी हमारे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अगरबत्ती जलाने से घर के अंदर का वायुमंडल प्रदूषित हो जाता है, जिसके कारण हमारे फेफड़ों की कोशिकाओं में सूजन आ सकती है।

अमेरिका के चैपल हिल में स्थित उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के गिलिंग्स स्कूल ऑफ ग्लोबल पब्लिक हेल्थ में किए गए ताजा अनुसंधान में कहा गया है कि अगरबत्तियों को जलाने से प्रदूषणकारी गैसों का उत्सर्जन होता है, जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड शामिल है। पर्यावरण शोध पत्रिका 'साइंस ऑफ द टोटल इनवायरमेंट' के अगस्त, 2013 अंक में यह शोधपत्र प्रकाशित हुआ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक लंबे समय से चल रही सांस की बीमारी के कारण प्रतिवर्ष करीब 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इस बीमारी का मुख्य कारण स्टोव एवं खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दूसरे खुले चूल्हों से निकलने वाली प्रदूषणकारी गैसें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: