महाराष्ट्र में काला जादू,अंधविश्वास विरोधी विधेयक पारित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अगस्त 2013

महाराष्ट्र में काला जादू,अंधविश्वास विरोधी विधेयक पारित.

अंधविश्वास विरोधी अभियानों में लगे डॉक्टर और समाजसेवी डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के एक दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को काला जादू और अंधविश्वास विरोधी विधेयक को पारित कर दिया. यह विधेयक डॉ. दाभोलकर के बनाए ड्राफ्ट पर ही आधारित है.वह इस विधेयक के लिए पिछले 10 साल से अभियान चला रहे थे.

गौरतलब है कि डॉ. दाभोलकर की मंगलवार को पुणे में सुबह टहलते वक्त दो युवकों ने हत्या कर दी थी. उसके बाद हत्यारे मोटर साइकल से फरार हो गए थे. इस हत्या से गुस्साए राजनैतिक दलों ने आज पुणे बंद का आह्वान किया था.हत्या के विरोध में आज कई छात्रों और नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किए और जुलूस निकाला. डॉ. दाभोलकर सतारा में रहते थे और हफ्ते में कुछ दिन अंधविश्वास विरोधी संगठन के काम के लिए पुणे में बिताते थे. मंगलवार को भी वह संगठन के काम से ही पुणे में थे.

डॉ. दाभोलकर की हत्या के बाद निशाने पर आए हिंदू संगठन सनातन संस्था ने उनकी हत्या पर शोक जताया है. गौरतलब है कि इस संस्था के लोगों की डॉ. दाभोलकर के कामों और दावों को लेकर कई बार झड़प हो चुकी थी. मगर अब संस्था के प्रवक्ता अभय ने एक संदेश में कहा कि हम डॉ. दाभोलकर की हत्या से सदमे में हैं. हमारा इस साजिश से कोई लेना देना नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं: