चीनी सैनिक एक बार फिर अरुणाचल के चागलागम में घुसे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अगस्त 2013

चीनी सैनिक एक बार फिर अरुणाचल के चागलागम में घुसे.

 
चीनी सैनिकों ने एक बार फिर भारतीय भूभाग में प्रवेश किया। वह 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के चागलागम इलाके में घुस आए और दो दिन से अधिक समय तक वहां रहे। चागलागम इलाका भारतीय भूभाग में 20 किमी से अधिक अंदर है।

बहरहाल, सेना मुख्यालय ने इस घुसपैठ को अधिक महत्व न देने की कोशिश करते हुए कहा कि चीनी सैनिक अपने इलाकों में वापस चले गए। मुख्यालय के अनुसार, ऐसी घटनाएं अक्सर हो जाती हैं क्योंकि विवादित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे के इलाकों पर अपना दावा करते हुए बढ़ जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के चागलगाम इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय भूभाग के अंदर 20 किमी से अधिक अंदर आ गए थे। इसके बाद भारतीय जवानों ने उन्हें रोका। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को इलाके से चले जाने के लिए एक दूसरे को बैनर दिखाए। उन्होंने बताया कि फिर दोनों पक्ष अपनी अपनी स्थिति पर आ गए और चीनी सैनिक दो तीन दिन बाद चले गए। सूत्रों के अनुसार, यह इलाका सेना की सेकंड डिवीजन के अंतर्गत आता है और मुद्दे के हल के लिए बल के उप कमांडर ने भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा की निगरानी के लिए अर्धसैनिक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस भी इलाके में मौजूद है। अप्रैल में चीनी सैनिक भारतीय भूभाग में 19 किमी अंदर तक घुस गए थे और लददाख के देसपांग में अपने तंबू लगा लिए थे। दोनों देशों के बीच तीन सप्ताह के गतिरोध और शीर्ष अधिकारियों के बीच बातचीत के कई दौर के बाद ये सैनिक वापस गए थे। सेना के सूत्रों ने बताया कि बीते 8 माह में, चीनी पक्ष की ओर से 150 से अधिक बार घुसपैठ की गई और भारतीय सैनिक भी गश्त के दौरान उन इलाकों में चले गए जिन पर वह दावा करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: